फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: RCB के खिलाड़ी का कुबूलनामा- स्कूल की लड़कियों को लिखता था 'लव लेटर'

Wed, 03 May 2017 06:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम के कप्तान और मिस्टर 360 के नाम से विख्यात एबी डिविलियर्स ने अपने स्कूल के दिनों की याद ताजा की है। भले ही वह आज क्रिकेट की दुनिया में जाना-माना नाम हैं लेकिन उन्होंने भी अपने स्कूल के दिनों में रोमांटिक हरकतें की हैं। हाल ही में डिविलियर्स ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान इस बात का खुलासा किया कि स्कूल के दिनों में उन्होंने कई लड़कियों के लिए प्रेम पत्र लिखे लेकिन उनके पास इन लेटर्स को  लड़कियों तक पहुंचाने का कोई रास्ता नहीं था। 
विज्ञापन


अपने आप को रोमांटिक बताते हुए डिविलियर्स ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए कहा, मैं थोड़ा सा रोमांटिक हूं। स्कूल के दिनों में जब कोई लड़की उन्हें अच्छी लगती थी तो वह उसके लिए लवलेटर लिखते थे लेकिन परेशानी यह थी कि मुझे उसे लड़की को यह पत्र देने में डर लगता था। जह वह इन लवलेटर्स को सही व्यक्ति तक नहीं पहुंचा पाते थे उसे लेकर घर वापस आते और घर की छत पर चढ़कर उसे कहीं छिपा देते थे। 
 
विज्ञापन

पत्नी़ को पासपोर्ट में छिपाकर दिया था लवलेटर

अपनी पत्नी के साथ एबी डिविलियर्स
उन्होंने आगे बताया कि स्कूल की पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्होंने इस तरह के 30 लेटर इकट्ठे किए। लवलेटर लिखने का सिलसिला तकरीबन 27 से 30 पत्र लिखने तक चला। मुझे हर बार लड़कियों तक पहुंचाने में डर लगता था। अब वह शादीशुदा हैं और अब उन्हें प्रेम पत्र लिखने और उसे अपनी पत्नी डेनियल तक पहुंचाने में कोई परेशानी नहीं होती। 

डिविलियर्स ने दर्शकों को ये भी बताया कि एक बार जब उनकी पत्नी दक्षिण अफ्रीका से बाहर जा रही थीं तो उन्होंने किस तरह चालाकी से उनके पासपोर्ट में लव लेटर छिपा दिया था। और उसे पाने के बाद उनकी पत्नी को कैसा महसूस हुआ। वह जानते थे कि एयरपोर्ट पहुंचकर वह इसे जरूर पढ़ेंगी। इस घटना के एक दो दिन बाद जब उनकी पत्नी वापस लौटीं तो उन्होंने बताया कि यह उनके लिए कितना मायने रखता है। डिविलियर्स ने आगे कहा, अब मैं थोड़ा उम्रदराज हो गया हूं और मेरी शादी भी हो गई है। ऐसे में मैं अपने पुराने अनुभव का फायदा उठाकर अपनी पत्नी को बहुत से प्रेम पत्र लिखना चाहता हूं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें