फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: इंग्लैंड का तेज गेंदबाज PSL से हुआ बाहर तो आरसीबी की बढ़ी चिंता, आईपीएल में भी खेलने पर संशय

Mon, 12 Feb 2024 08:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टॉपले को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी संस्करण से पहले आरसीबी ने रिटेन किया था। आईपीएल में दो महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में यह देखना होगा कि टॉपले भारतीय धरती पर टूर्नामेंट में खेलने के लिए फिट हो पाते हैं या नहीं। 
विज्ञापन
रीस टॉपले - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपले पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के आगामी सीजन में नहीं खेल पाएं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कथित तौर पर उन्हें टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) देने से इनकार कर दिया है। माना जा रहा है कि टॉपले किसी चोट से जूझ रहे हैं। इस कारण इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड कोई जोखिम उठाना नहीं चाहता है। इस पूरे वाकये ने आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉपले एक चोट से जूझ रहे थे, जिसके बाद एहतियात के तौर पर उन्हें एनओसी नहीं दी गई। टॉपले ने हाल ही में एसए20 ( SA20) में डरबन सुपर जायंट्स के लिए सभी 12 मैच खेले थे। उनकी टीम फाइनल में सनराइजर्स ईस्टर्न केप से हार गई थी। 29 वर्षीय टॉपले ने 13 विकेट लिए और जूनियर डाला के साथ अपनी टीम के लिए संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

क्या आईपीएल में खेल पाएंगे टॉपले?
टॉपले को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी संस्करण से पहले आरसीबी ने रिटेन किया था। आईपीएल में दो महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में यह देखना होगा कि टॉपले भारतीय धरती पर टूर्नामेंट में खेलने के लिए फिट हो पाते हैं या नहीं। 
विज्ञापन


17 फरवरी को शुरू होगा पीएसएल
पाकिस्तान सुपर लीग शनिवार (17 फरवरी) को गत चैंपियन लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच मैच के साथ शुरू होने वाला है। मुल्तान सुल्तांस अपना पहला मैच 18 फरवरी को मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में कराची किंग्स के खिलाफ खेलेगा।

पीएसएल 2024 के लिए मुल्तान सुल्तांस टीम
मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, उसामा मीर, अब्बास अफरीदी, इहसानुल्लाह, फैसल अकरम, डेविड विली, डेविड मालन, रीजा हेंड्रिक्स, तैयब ताहिर, शाहनवाज दहानी, मोहम्मद अली, उस्मान खान, यासिर खान, क्रिस जॉर्डन, आफताब इब्राहिम।

आईपीएल 2024 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम
फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशाक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम करन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें