बीसीसीआई ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें खिलाड़ी काफी शांत नजर आ रहे हैं, लेकिन अंत में सूर्यकुमार यादव काफी मजेदार बातें कहते हैं। सूर्या ने पिछले मैच में यह मेडल जीता था।
वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय टीम ने मैच के बाद आपस में सबसे बेहतरीन फील्डर का अवॉर्ड देने की अनोखी परंपरा शुरू की है। दरअसल यह एक मेडल है, जो हर मैच में फील्डिंग के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की फील्डिंग कुछ मौकों पर खराब रही, लेकिन अंत में रवींद्र जडेजा और अन्य खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसी वजह से भारत ने यह मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
पहले यह मेडल सूर्यकुमार यादव के पास था और उन्होंने रवींद्र जडेजा को यह अवॉर्ड देते हुए कहा कि चीते की चाल, बाज की नजर और रॉयलनवघन की फील्डिंग से कोई नहीं बच सकता।
रवींद्र जडेजा ने इस मैच में तीन अहम कैच पकड़े। उन्होंने दबाव भरे हालातों में अच्छा प्रदर्शन किया और सबसे बेहतरीन फील्डर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। अब सबसे बेहतरीन फील्डर का मेडल उनके पास है। जडेजा ने इस मैच में सबसे पहले ग्लेन फिलिप्स का अहम कैच पकड़ा और भारत की जीत लगभग तय कर दी। इसके बाद मार्क चैपमैन का कैच भी जडेजा ने ही पकड़ा। अंत में उन्होंने डेरिल मिचेल का कैच पकड़कर भारत की जीत तय कर दी।
विज्ञापन
जडेजा के अलावा लोकेश राहुल ने भी शानदार विकेटकीपिंग की। उन्होंने इस मुकाबले में चार कैच पकड़े। सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने भी इस मुकाबले में अहम कैच पकड़े। हालांकि, रोहित से एक कैच छूट भी था। वहीं, सूर्या ने पूरे मैच में अच्छी फील्डिंग की। उन्होंने एक कैच पकड़ने के साथ ही कई मौकों पर एक रन और चौके ही रोके।
इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और लोकेश राहुल के शतकों के दम पर 397 रन बनाए। इसके जवाब में डेरिल मिचेल के शतक और विलियम्सन के अर्धशतक के दम पर न्यूजीलैंड ने अच्छी लड़ाई की, लेकिन अंत में टीम इंडिया 70 रन से यह मुकाबला जीतने में सफल रही। भारत के लिए शमी ने गेंद से कमाल किया और सात विकेट लिए। भारत ने चौथी बार वनडे विश्व कर के फाइनल में जगह बनाई।