फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविंद्र जडेजा की पत्नी को थप्पड़ मारने वाला कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, जानें पूरा विवाद

Tue, 22 May 2018 11:03 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ravindra jadeja and his wife
टीम इंडिया के क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी से सड़क पर हाथापाई करने वाले पुलिस कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया गया है। जडेजा की पत्नी रीवा की शिकायत के बाद आरोपी पुलिस कॉन्स्टेबल संजय अहिर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
रविंद्र जडेजा - फोटो : T
दरअसल सोमवार को रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवा अपनी BMW कार से जा रही थीं। तभी उनकी कार की टक्कर सामने से आ रही पुलिसवाले की गाड़ी से हो गई। इसके बाद पुलिसवाले ने गाड़ी से उतरकर रीवा के साथ मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन

3 of 5
रविंद्र जडेजा
झगड़ा बढ़ता देख आस-पास खड़े लोगों ने बीच-बचाव किया और जडेजा की पत्नी रीवा को DSP ऑफिस भेजा। जडेजा की पत्नी रीवा से जिस पुलिसवाले ने मारपीट की, उसका नाम संजय बताया गया।
रीवा की शिकायत पर जामनगर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रदीप सेजुल ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

4 of 5
रविंद्र जडेजा
गुजरात पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और संजय अहीर नाम के आरोपी पुलिस कॉन्सटेबल के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जडेजा की पत्नी को हल्की चोट भी आई हैं। जामनगर के पुलिस अधीक्षक प्रदीप सेजुल ने कहा, 'मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिसवाले के खिलाफ विभागीय कार्रवाई में जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रविंद्र जडेजा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब रीवा सोलंकी गाड़ी चला रही थीं, तब उसमें जडेजा की मां और एक छोटा बच्चा भी था। बता दें कि रवींद्र जडेजा इस समय आईपीएल में व्यस्त हैं, जहां वह चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से मोर्चा संभाल रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले क्वालीफयर के लिए जडेजा टीम के साथ मुंबई रवाना हो चुके हैं। जडेजा और रीवा की शादी 17 अप्रैल 2016 को हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें