फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: इन 4 टीमों के बीच होगी प्लेऑफ की जंग, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

Tue, 22 May 2018 10:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
IPL 2018 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। बीते कुछ सीजन से यह सत्र काफी मायनों में अलग रहा। ट्रांसफर विंडो, डीआरएस जैसे कुछ नियम थे जो आईपीएल के मौजूदा सीजन में ही देखने को मिले। इसके अलावा एक और चीज आईपीएल 2018 को खास बनाती है तो वह है रोमांच। लीग मैच खत्म होने के 2 दिन पहले तक यह निश्चित नहीं था कि कौन सी 4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी। आखिरकार रविवार को इस राज से भी पर्दा उठ गया। जानिए अगली स्लाइड में उन 4 टीमों के बारे में और शेड्यूल....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
प्लेऑफ के लिहाज से रविवार का दिन निर्णायक रहा। मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन का सफर इस टूर्नमेंट में समाप्त हो गया। इसके साथ ही टेबल की टॉप 4 टीमें भी तय हो गईं। इसमें पहले नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद, दूसरे पर चेन्नई सुपरकिंग्स है। वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने भी प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली।
विज्ञापन

3 of 8
14 मैच में 9 जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लीग मुकाबलों में टॉप पर रही। उसका नेट रनरेट +0.284 रहा। धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को भी 9 मैच में जीत मिली। मगर नेट रनरेट के मामले में वह सनराइजर्स से पिछड़ गई, सीएसके ने +0.253 नेट रनरेट के साथ पूल टेबल पर दूसरा पोजिशन हासिल किया।

4 of 8
प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स बनी। अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को रौंदते हुए उन्होंने 14 मैच में 8 जीत के साथ -0.070 के साथ क्वालिफाइ किया। इसके पहले रविवार को हुए एक अहम मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स से हारकर मुंबई इंडियंस फिर बाद में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हारकर किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल से बाहर हुई।
विज्ञापन

5 of 8
इस लिहाज से 14 मैच में 7 जीत- 7 हार के साथ राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में एंट्री करने वाली चौथी टीम बनी। अगली स्लाइड में जानिए कब से और कहां शुरू होंगे प्लेऑफ के मुकाबले।
विज्ञापन

कब होंगे प्लेऑफ मैच 

6 of 8
प्लेऑफ मुकाबले मंगलवार से शुरू होंगे। पहले क्वॉलिफायर मैच में पहले स्थान पर रहने वाली सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला टेबल में दूसरे पायदान पर रही चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

7 of 8
बुधवार को एलिमिनेटर मैच होगा। इसमें तीसरे और चौथे स्थान पर रही कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेल जाएगा। इस मैच को हारने वाली टीम का सफर आईपीएल में समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

8 of 8
इसके बाद शुक्रवार 25 मई को क्वॉलिफायर 2 होगा। इस मैच में क्वॉलिफायर 1 में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम के बीच मुकाबला होगा। यह मैच भी कोलकाता में ही खेला जाएगा। रविवार को क्वॉलिफायर 1 और क्वॉलिफायर 2 मैच की विजेता टीमें रविवार 27 मई को वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी। प्लेऑफ, एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबले शाम को सात बजे शुरू होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें