फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI ने जारी की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, जडेजा, विजय और पुजारा का हुआ प्रमोशन

Thu, 23 Mar 2017 01:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
रविंद्र जडेजा - फोटो : ESPN
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को पुरुष क्रिकेटरों के सालाना करार की घोषणा करने के  साथ सभी वर्गों रिटेनरशिप राशि में बढ़ोतरी की घोषणा की।  इस राशि को बीते बरसों की तुलना में बढ़ा कर दुगुना कर दिया गया है। भारत के पुरुष क्रिकेटरों को उनके ग्रेड ए, बी और सी के मुताबिक  सालाना रिटेनरशिप राशि अदा की जाएगी। 
विज्ञापन


ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय विजय को हाल ही में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में लगातार  बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है। इन तीनों को कप्तान विराट कोहली, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे सरीखे धुरंधर क्रिकेटरों  के साथ ग्रेड A में रखा गया है।  नए कॉन्ट्रैक्ट के लिए ए, बी और सी सूची में शामिल खिलाड़ियों को क्रमशः 2 करोड़, 1 करोड़ और 50 लाख रुपये सालाना दिए जाएंगे। इससे पहले ग्रेड (ए) के खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये, ग्रेड (बी) के 50 लाख और ग्रेड (सी) के खिलाड़ियों को 25 लाख रुपये सालाना दिए जाते  थे।  

रोहित शर्मा और युवराज सिंह सरीखों को ग्रेड बी और शिखर धवन और अमित मिश्रा सरीखे को उनके ग्रेड सी के मुताबिक रिटेनरशिप राशि मिलेगी। ग्रेड सी में भारत के लिए वीरेंद्र सहवाग के बाद टेस्ट क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी जडने वाले करुण नायर और ऋषभ पंत जैसा देश के उदीयमान नौजवान सलामी बल्लेबाज को शामिल किया गया है।  
विज्ञापन


ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को इस बार कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया गया है। सबसे चौंकाने वाला नाम सुरेश रैना का है। सीमित ओवरों में टीम इंडिया के नियमित सदस्य रहे सुरेश रैैना को भी कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिली। 
विज्ञापन

मैच फीस में भी हुई बढ़ोत्तरी 

BCCI ने खिलाड़ियों की कॉन्ट्रैक्ट राशि को बढ़ाने के साथ-साथ मैच फीस में भी वृद्धि की है। अब पुरुष क्रिकेटरों को बतौर टेस्ट फीस 15लाख रुपये प्रति टेस्ट, प्रति वन डे छह लाख रुपये और हर टी-20 वन डे इंटरनेशनल के लिए तीन लाख रुपये मिलेंगे। यह वृद्धि 1 अक्टूबर, 2016 से  लागू होगी।

 ग्रेड A : विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रविचंद्रन अश्विन,अंजिक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा, मुरली विजय। 
 ग्रेड B : रोहित शर्मा, केएल राहुल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, रिद्धिमान साहा, जसप्रीत बुमराह, युवराज सिंह। 
 ग्रेड C : शिखर धवन, अंबाटी रायुडू, अमित मिश्रा, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, करुण नायर, हार्दिक पांडया, आशीष नेहरा, केदार जाधव, यजुवेंद्र चहल, पार्थिव पटेल, जयंत यादव, मनदीप सिंह, धवल कुलकर्णी, शार्दूल ठाकुर, ऋषभ पंत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें