रेलवे एक बार फिर सीएनजी से ट्रेन चलाने की मुहिम में जुट गया है। पर्यावरण की रक्षा को ध्यान में रख रेलवे ने ग्रीन पर्यावरण नीति के तहत इसे चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन जल्द ही उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्टेशन से आस-पास के स्टेशनों के बीच दौड़ेगी।
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ग्रीन ट्रेन को सर्टिफिकेट आवंटित करने के मौके पर कहा कि वाराणसी के डीजल लोकोमोटिव वर्कशॉप में इलेक्ट्रिक व डीजल दोनों इंजन का काम किया जा रहा है।
जल्द इस लोकोमोटिव से गैस आधारित इंजन भी संचालित किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने ग्रीन रेलवे के लिए पांच करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही वॉटर ऑडिट किया गया है। रेलवे की जमीन पर जितने भी जलाशय है, उन्हें पुन: जीवित किया जा रहा है।