फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravi Shastri Statement: रोहित को वनडे कप्तान बनाए जाने पर रवि शास्त्री का बयान- उन्हें हर खिलाड़ी का इस्तेमाल करना आता है

Fri, 10 Dec 2021 02:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने रोहित को वनडे कप्तान बनाए जाने पर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा है कि रोहित को टीम में हर खिलाड़ी का इस्तेमाल करना आता है और वो वही करते हैं, जो टीम के लिए अच्छा होता है। 
विज्ञापन
रवि शास्त्री और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय चयनकर्ताओं ने विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को भारत का नया वनडे कप्तान बना दिया है और अब टी-20 के साथ-साथ वनडे की कप्तानी भी उनके पास आ गई है। बीसीसीआई के कई अधिकारियों का मानना है कि टी-20 और वनडे टीम के कप्तान अलग-अलग नहीं होने चाहिए। इसी वजह से विराट की जगह रोहित को वनडे टीम की कप्तानी दी गई है। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने चयनकर्ताओं के इस फैसले पर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा है कि रोहित को टीम के हर खिलाड़ी का इस्तेमाल करना आता है और वो वही करते हैं, जो टीम के लिए अच्छा होता है।  
विज्ञापन


कोहली के कप्तान रहने के दौरान रवि शास्त्री भारत के कोच रहे थे। इस समय विराट ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी की थी और शास्त्री के साथ मिलकर उन्होंने कई उपलब्धियां भी हासिल की थी। हालांकि इस दौरान भारतीय टीम कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाई थी। शास्त्री और विराट एक दूसरे को बेहतरीन तरीके से समझते हैं और टी-20 वर्ल्डकप के बाद शास्त्री ने कहा था कि विराट वनडे की कप्तानी भी छोड़ सकते हैं। 

रोहित को भारत का वनडे कप्तान बनाए जाने के बाद द वीक से बातचीत में शास्त्री ने कहा कि वह लोगों को प्रभावित करने के बारे में नहीं सोचते हैं। वह हमेशा वही करने की कोशिश करते हैं, जो टीम के हित में होता है और उन्हें टीम में मौजूद हर खिलाड़ी का इस्तेमाल करना आता है। 
विज्ञापन


कैसा है रोहित का रिकॉर्ड 
रोहित ने अब तक 10 वनडे मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली है और आठ बार भारत को जीत दिलाई है, जबकि दो मैचों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं टी-20 में रोहित ने 22 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है और 18 में भारत को जीत दिलाई है। वहीं चार मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें