खराब फॉर्म के कारण नहीं खेल सके थे रोहित
शास्त्री ने आईसीसी से बातचीत में कहा कि उन्होंने रोहित शर्मा ने कहा था कि अगर वह कोच होते तो उन्हें सीरीज के आखिरी मैच से बाहर नहीं बैठने देते क्योंकि सीरीज समाप्त नहीं हुई थी। रोहित निजी कारणों से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट से बाहर रहे और आखिरी टेस्ट में भी खराब फॉर्म के कारण उन्होंने बाहर रहने का फैसला किया था। भारत को टेस्ट सीरीज में 1-3 से पराजय झेलनी पड़ी थी।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: बोबाट को आईपीएल 2025 के रद्द होने की थी उम्मीद, बोले- नहीं लगा था इतनी जल्दी सुलझ जाएगा मुद्दा
शास्त्री ने कहा, टॉस के समय रोहित से मेरी काफी मुलाकातें हुई है। टॉस के दौरान बात करने का ज्यादा समय नहीं मिलता। मैने हालांकि एक मैच में उसके कंधे पर हाथ रखा। शायद वह मुंबई में मैच था। मैने उससे कहा कि अगर मैं कोच होता तो उसे आखिरी टेस्ट से कभी बाहर नहीं रहने देता। मैने उससे कहा कि वह आखिरी टेस्ट जरूर खेलता क्योंकि सीरीज पूरी नहीं हुई थी।