फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: रवि शास्त्री ने केएल राहुल को दी अहम सलाह, बोले- उन्हें अपनी क्षमता का अहसास होना जरूरी

Sat, 21 Sep 2024 07:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

राहुल जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरे तो शास्त्री कमेंट्र कर रहे थे। हालांकि, राहुल को क्रीज पर ज्यादा देर समय बिताने का मौका नहीं मिला क्योंकि भारत ने अपनी दूसरी पारी चायकाल से पहले चार विकेट पर 287 रन बनाकर घोषित कर दी थी। राहुल इस तरह 19 गेंदों पर 22 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
रवि शास्त्री - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने टीम के बल्लेबाज केएल राहुल को एक अहम सलाह दी है। शास्त्री चाहते हैं कि केएल राहुल को अपनी क्षमता का अहसास होना जरूरी है। शास्त्री का मानना है कि जिस दिन राहुल इस माइंडसेट के साथ बल्लेबाजी करने उतरेंगे, उस दिन अलग ही लय में नजर आएंगे। शास्त्री ने यह बातें भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन कमेंट्री के दौरान कही। 
विज्ञापन

राहुल जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरे तो शास्त्री कमेंट्र कर रहे थे। हालांकि, राहुल को क्रीज पर ज्यादा देर समय बिताने का मौका नहीं मिला क्योंकि भारत ने अपनी दूसरी पारी चायकाल से पहले चार विकेट पर 287 रन बनाकर घोषित कर दी थी। राहुल इस तरह 19 गेंदों पर 22 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। 

राहुल ने भारत के लिए खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आठ हजार रन पूरे कर लिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने यह उपलब्धि अपने 200वें मैच के दौरान हासिल की है। शास्त्री ने कमेंट्री के दौरान कहा, केएल राहुल को इस बात को समझना होगा कि उनके अंदर कितना कौशल है। जिस दिन उन्हें इस बात का अहसास होगा और वह इस माइंडसेट के साथ बल्लेबाजी करने उतरेंगे, उस दिन राहुल एक अलग खिलाड़ी होंगे। 

पहली पारी में सस्ते में आउट होने पर उठे सवाल
राहुल बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में सस्ते में आउट हुए थे जिसके बाद टेस्ट में उनके शामिल होने पर सवाल खड़े किए गए थे। कुछ फैंस ने उन पर निशाना साधा था क्योंकि वह 52 गेंद खेलकर 16 रन पर आउट हुए थे और मध्य क्रम में अपनी उपयोगिता साबित नहीं कर सके थे। राहुल की शैली पर सवाल उठाए गए थे। उन पर मध्य क्रम की जिम्मेदारी थी और पहली पारी में भारत के शीर्ष क्रम के जल्दी आउट होने के बाद राहुल भी ज्यादा देर नहीं टिक सके थे। 
विज्ञापन

सरफराज लेंगे राहुल की जगह?
केएल राहुल के पहली पारी में प्रभावित नहीं करने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसक काफी निराश हुए थे और उन्होंने राहुल की जगह सरफराज खान को प्लेइंग-11 में शामिल करने की मांग की थी। सरफराज ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ राहुल की जगह ली थी क्योंकि वह चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए थे। सरफराज ने अपने पहले तीन टेस्ट मैचों में काफी प्रभावित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें