फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Cricket: 'दोस्तों को बचा लेते हैं', पाकिस्तान के ऑलराउंडर ने लगाया अंपायरों पर बड़ा आरोप, जानें

Sat, 21 Sep 2024 06:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बीच ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने घरेलू क्रिकेट के हालातों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारे अच्छे अंपायर्स आगे जा चुके हैं जबकि घरेलू क्रिकेट में अंपायरिंग सबसे खराब हो गई है।
विज्ञापन
फहीम अशरफ - फोटो : @TheRealPCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट का हाल काफी खराब है। टीम के ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने अंपायरों पर बेईमानी का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि घरेलू क्रिकेट में अंपायर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को बचा लेते हैं। बता दें कि, पाकिस्तान में इस वक्त चैंपियंस वनडे कप 2024 का आयोजन हो रहा है। इसमें पाकिस्तान के तमाम खिलाड़ियों को खेलते देखा जा रहा है। 
विज्ञापन

अशरफ ने लगाया बड़ा आरोप
इस बीच ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने घरेलू क्रिकेट के हालातों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारे अच्छे अंपायर्स आगे जा चुके हैं जबकि घरेलू क्रिकेट में अंपायरिंग सबसे खराब हो गई है। टीवी कवरेज नहीं होने के कारण किसी को कोई आइडिया नहीं होता है। अब हर किसी को पता है कि पाकिस्तान में अंपायरिंग का क्या स्तर है। अच्छी है या बुरी है...यह किसी से नहीं छिपी है। इस दौरान 30 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि जो समिति इन अंपायर्स को नियुक्त करती है, उन्हें इस बात पर ध्यान देना होगा कि किस व्यक्ति को किस स्तर पर अंपायरिंग करनी होगी।
विज्ञापन

खिलाड़ी ने बोर्ड से की खास मांग
पाकिस्तान के लिए 34 वनडे और 48 टी20 मैच खेल चुके अशरफ ने अंपायरों के लिए सख्त निगरानी और चयन प्रक्रिया की मांग की। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों से नियुक्तियों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने का आग्रह किया। 

'अंपायरों से दोस्ती का होता है फायदा'
अशरफ ने अंपायर्स की आलोचना करते हुए बताया कि घरेलू क्रिकेट में अंपायर अक्सर उन खिलाड़ियों का पक्ष लेते हैं जिनके साथ उनके अच्छे संबंध होते हैं। उन्होंने कहा- घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ी अंपायरों के दोस्त होते हैं। इसलिए उन्हें बचा लिया जाता है या अंपायर उनके (फोन) नंबर ले लेते हैं। मैं सीधे तौर पर कह रहा हूं। अशरफ ने बताया कि यह तरीका खेल की निष्पक्षता और अखंडता को कमजोर कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें