रणजी ट्रॉफी के नए सत्र की शुरुआत 13 जनवरी से होगी जबकि 17 मार्च को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। इसे देखते हुए टूर्नामेंट की विभिन्न टीमों की तरफ से उनके स्क्वॉड की जानकारी दी जा रही है।
भारत के नए घरेलू सत्र की शुरुआत जनवरी 2022 से रणजी ट्रॉफी के साथ होगी। देश के इस प्रथम श्रेणी क्रिकेट की एक साल बाद वापसी होगी। कोरोना महामारी की वजह से इस साल का सत्र रद्द कर दिया गया था और उसकी जगह सीमित ओवरों की श्रृंखला विजय हजारे और मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन किया गया। रणजी ट्रॉफी के नए सत्र की शुरुआत 13 जनवरी से होगी जबकि 17 मार्च को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। इसे देखते हुए टूर्नामेंट की विभिन्न टीमों की तरफ से उनके स्क्वॉड की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
टूर्नामेंट की सबसे सफल मुंबई टीम ने शुरू के दो मैचों के लिए सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को अपना कप्तान बनाया है। टीम में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी शामिल किया गया है। 20 सदस्यीय दल में यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, शिवम दुबे समेत युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का नाम शामिल है।
41 बार की विजेता मुंबई 13 जनवरी को महाराष्ट्र के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद 20 जनवरी को दिल्ली से उसकी भिड़ंत होगी।
मुंबई के अलावा तमिनाडु और उत्तरप्रदेश की टीम ने भी अपने स्क्वॉड की सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश ने भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को अपना कप्तान नियुक्त किया है जबकि करण शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ की चयन समिति द्वारा जारी 24 सदस्यीय दल में शिवम मावी और प्रियम गर्ग को भी जगह मिली है। भुवनेश्वर कुमार और सौरभ कुमार की उपलब्धता के बाद उन्हें स्क्वॉड में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
तमिलनाडु की टीम ने भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर को अपना कप्तान बनाया है जबकि वाशिंगटन सुंदर को उपकप्तान बनाया गया है। दिनेश कार्तिक और टी नटराजन चोट की वजह से स्क्वॉड में शामिल नहीं किए गए हैं।