सरफराज के शतक की बदौलत मुंबई का बड़ा स्कोर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने शानदार शुरुआत की। पृथ्वी शॉ और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। शॉ 47 रन बनाकर आउट हुए। यहां से मध्य प्रदेश ने मैच में थोड़ी वापसी की और नियमित अंतराल पर मुंबई के विकेट चटकाए। यशस्वी जायसवाल (78 रन) और सरफराज खान (134 रन) ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की और अपनी टीम को 374 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया।
मध्य प्रदेश के लिए गौरव यादव ने चार विकेट लिए। सारांश जैन को दो, अनुभव अग्रवाल को तीन और कुमार कार्तिकेय को एक विकेट मिला।
मध्य प्रदेश का शानदार जवाब
मुंबई के बड़े स्कोर के जवाब में मध्य प्रदेश ने भी अच्छी शुरुआत की। पहले विकेट के लिए हिमांशू मंत्री और यश दुबे ने 47 रन जोड़े। इसके बाद हिमांशू मंत्री 31 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे विकेट के लिए शुभम शर्मा और यश दुबे ने 222 रन की साझेदारी कर मध्य प्रदेश को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया शुभम शर्मा 116 रन बनाकर आउट हुए। यश दुबे ने 133 और रजत पाटीदार ने 122 रन की पारी खेली।
कप्तान आदित्य सूर्यवंशी 25 और अक्षत रघुवंशी नौ रन बनाकर आउट हुए। पर्थ शाहनी ने 11 रन बनाए। अनुभव अग्रवाल आठ और कुमार कार्तिकेय नौ रन बनाकर आउट हुए। अंत में सारांश जैन ने 57 रन की पारी खेली। पहली पारी में मध्य प्रदेश ने 162 रन की बढ़त ली। यहीं से मध्य प्रदेश की जीत तय हो गई थी। मुंबई के लिए तुषार देशपांडे ने तीन विकेट झटके। शम्स मुलानी ने पांच विकेट लिए। मोहित अवस्थी को दो विकेट मिले।
दूसरी पारी में कमाल नहीं कर पाए मुंबई के बल्लेबाज
दूसरी पारी में मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ 44 और हार्दिक तमोरे 25 रन बनाकर आउट हुए। अरमान जाफर 37, सुवेद पार्कर 51 और यशस्वी जायसवाल एक रन बनाकर आउट हुए। सरफराज खान ने 45, शम्स मुलानी ने 17 और तनुष कोत्यान ने 11 रन का योगदान दिया। मध्य प्रदेश के लिए कुमार कार्तिकेय ने चार और गौरव यादव पर्थ साहनी ने दो-दो विकेट लिए। मुंबई के दो बल्लेबाज रन आउट हुए। चौथी पारी में मुंबई ने मध्य प्रदेश के सामने 108 रन का आसान लक्ष्य रखा।
रजत पाटीदार और कप्तान आदित्य ने बनाए विजयी रन
दूसरी पारी में मध्यप्रदेश के सामने 108 रन का लक्ष्य था। इसके जवाब में कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। यश दुबे सिर्फ एक रन और हिमांशु मंत्री 37 बनाकर आउट हुए। पर्थ साहनी ने पांच रन बनाए। शुभम शर्मा 30 रन बनाकर आउट हुए। रजत पाटीदार 30 और कप्तान आदित्य श्रीवास्तव ने एक रन बनाकर अपनी टीम को जीत के पार पहुंचाया। मुंबई के लिए शम्स मुलानी ने तीन और धवन कुलकर्णी ने एक विकेट लिया।