इसके अलावा कनेरिया एक्स पर एक फैन से भी भिड़ गए। दरअसल, फहीम नाम के एक शख्स ने ट्वीट कर लिखा था- एक चोल कभी मालिक नहीं बन सकता। इसके साथ उसने बाबरी मस्जिद को ढहाने वाली तस्वीरें साझा की थीं। इस पर कनेरिया ने उस फैन को जवाब देते हुए कहा- यही वजह है कि अब उसके सही मालिकों ने अपने मंदिर को बाबर से वापस ले लिया। कनेरिया ने बाबर के लिए चोर शब्द का भी इस्तेमाल किया।
राम मंदिर में स्थापित भगवान राम की तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala
इससे पहले कनेरिया ने कहा था कि वह प्राण प्रतिष्ठा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने हाथ में भगवा झंडा लेकर अपने फोटो शेयर की थी। दानिश कनेरिया ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा "हमारे राजा श्रीराम का भव्य मंदिर है तैयार, अब सिर्फ कुछ दिन का है इंतजार! बोलो जय जय श्री राम।"
दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट और 18 वनडे मैच खेले। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 261 विकेट लिए और वनडे में 15 विकेट झटके। वनडे में वह कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन टेस्ट में पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में से एक रहे। उन्होंने 15 बार मैच में पांच विकेट लिए और दो बार मैच में 10 विकेट लेने में सफल रहे।
क्रिकेट से संन्यास के बाद कनेरिया भारत के पक्ष में बयानबाजी करते रहे हैं और कई मौकों पर पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने एक बार यह भी कहा था कि पाकिस्तान की टीम में हिंदू होने की वजह से उनके खिलाफ दोहरा व्यवहार किया जाता था।