फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 'आपकी बैटिंग के समय राम सिया राम...', लाइव मैच में केशव महाराज और केएल राहुल के बीच हुई मजेदार बातचीत

Fri, 22 Dec 2023 09:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल

सार

बल्लेबाजी के दौरान केशव महाराज ने जैसे ही स्टंप के सामने मोर्चा संभाला, वैसे ही उनके और भारत के विकेटकीपर और कप्तान केएल राहुल के बीच एक मजेदार बातचीत हुई और अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
केशव महाराज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे में 78 रन से हराकर वनडे 2-1 से अपने नाम की। हालांकि, इस मैच में जिस बात की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है केएल राहुल और केशव महाराज की बातचीत। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज गुरुवार को जब भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच के दौरान बल्लेबाजी के लिए उतरे तो पार्ल में 'राम सिया राम' गाना बजाया गया। बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, जब भी महाराज एक्शन में होते हैं तो यह गाना बजाया जाता था। महाराज के गेंदबाजी के समय भी ऐसा ही हुआ था।। 
विज्ञापन


बल्लेबाजी के दौरान केशव महाराज ने जैसे ही स्टंप के सामने मोर्चा संभाला, वैसे ही उनके और भारत के विकेटकीपर और कप्तान केएल राहुल के बीच एक मजेदार बातचीत हुई और अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, राहुल ने केशव महाराज के मजे लिए। राहुल ने हंसते हुए कहा कि महाराज आप जब भी मैदान में आते हैं तो डीजे 'राम सिया राम' गाना बजाता है। इस पर दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर यानी महाराज उनकी बातों पर सहमति जताते दिखते हैं और फिर हंसने लगते हैं।

दोनों क्रिकेटरों के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इससे पहले भी केशव महाराज कई मौकों पर भगवान की भक्ति में लीन दिखे हैं। वह भगवान हनुमान के भक्त हैं। क्रिकेट विश्व कप 2023 में पाकिस्तान पर रोमांचक जीत के बाद महाराज ने एक बहुत ही खास संदेश साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था। उन्होंने लिखा, 'भगवान में मुझे विश्वास है। मेरी टीम ने क्या शानदार क्रिकेट खेला और विशेष परिणाम दिया है। जय श्री हनुमान।'
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे वनडे मैच की बात करें तो भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 296 रन बनाए थे। संजू सैमसन ने 114 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 108 रन बनाए थे। इसके अलावा तिलक वर्मा ने 77 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए थे। रिंकू सिंह ने 27 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन की पारी खेली थी। दक्षिण अफ्रीका के लिए ब्यूरोन हेंड्रिक्स ने तीन विकेट लिए। वहीं, नांद्रे बर्गर को दो विकेट मिले। लिजाड विलियम्स, वियान मुल्डर और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला। 

जवाब में अफ्रीकी टीम 45.5 ओवर में 218 रन पर सिमट गई थी। अर्शदीप ने नौ ओवर में 30 रन देकर चार विकेट झटके। अर्शदीप के अलावा आवेश खान और वॉशिंगटन सुदंर ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, मुकेश कुमार और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। दक्षिण अफ्रीका की ओर से टोनी डी जॉर्जी ने 87 गेंद में 81 रन बनाए। वहीं, कप्तान एडेन मार्करम ने 41 गेंद में 36 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें