फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव शुक्ला ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 'चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल' में पहुंचने की दी बधाई

Fri, 21 Jul 2017 11:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
राजीव शुक्ला - फोटो : twitter
विज्ञापन
भारतीय के चुनिंदा लोगों का क्रिकेट में कितना ज्ञान है, ये बात भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई देते समय दिख जाती है। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी मिताली को बधाई देने के मामले में शर्मसार हो चुके हैं। जब मिताली महिला क्रिकेट के वन-डे प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाली क्रिकेटर बनी, तब कोहली ने सोशल मीडिया पर बधाई तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान को दी, लेकिन फोटो पूनम राउत का पोस्ट किया।
विज्ञापन


विराट के ट्रेंड को IPL के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने भी जारी रखा। उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 2017 आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने की बधाई दी, लेकिन टूर्नामेंट का नाम ही गलत लिख दिया। टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को शुक्ला ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने की बधाई दे दी।

Congrats @BCCIWomen cricket team for the comprehensive victory against Australia #WomensWorldCup2017 . Well played @ImHarmanpreet— Rajeev Shukla (@ShuklaRajiv) July 20, 2017
विज्ञापन



ऐसा लगता है कि शुक्ला पर से 2017 चैंपियंस ट्रॉफी का खुमार अभी तक नहीं उतरा हैं, जहां भारत को फाइनल में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से शिकस्त झेलना पड़ी थी। इसके बाद भारतीय कप्तान कोहली और कोच अनिल कुंबले के बीच तकरार की खबरें सामने आई थी। कुछ समय बाद कुंबले ने इस्तीफा दे दीया था।
विज्ञापन

ट्वीट राजीव
बहरहाल, शुक्ला भी कोहली के जैसे भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई देने के बाद शर्मसार हुए। कुछ देर के बाद शुक्ला ने चैंपियंस ट्रॉफी वाला ट्वीट डिलीट किया और फिर अपनी गलती सुधारते हुए मिताली की सेना को महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाले शुभकामना संदेश दिए। 

हालांकि, शुक्ला ने जब तक ट्वीट डिलीट किया तब तक सक्रिय यूजर्स ने उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट ले लिया और आईपीएल चेयरमैन का जमकर मजाक बनाया।

बहरहाल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को हरमनप्रीत कौर के नाबाद 171 रन की पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराकर दूसरी बार महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया। वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पहली बार मात देने वाली भारतीय महिला टीम अब 23 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड का सामना करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें