फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs RCB: नेट्स पर आर्चर का सामना करते दिखे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, आरसीबी के खिलाफ करेंगे डेब्यू?

Sat, 12 Apr 2025 09:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

वैभव सूर्यवंशी अब तक आईपीएल में डेब्यू नहीं कर सके हैं, लेकिन नेट्स पर उनके अभ्यास करने से इस चर्चा ने बल पकड़ा है कि क्या वह आरसीबी के खिलाफ डेब्यू करेंगे?
विज्ञापन
आर्चर और वैभव - फोटो : Rajasthan Royals X Screen Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में आए। 14 साल के सूर्यवंशी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच से पहले टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंदों का सामना करते नजर आए। वैभव आईपीएल करार हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। राजस्थान फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आर्चर नेट्स पर सूर्यवंशी को गेंदबाजी करते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी अब तक आईपीएल में डेब्यू नहीं कर सके हैं, लेकिन नेट्स पर उनके अभ्यास करने से इस चर्चा ने बल पकड़ा है कि क्या वह आरसीबी के खिलाफ डेब्यू करेंगे? मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कि कैसे फ्रेंचाइजी उन्हें शीर्ष स्तर में खेलने से पहले समय देना चाहती है। भले ही वैभव ने आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले नेट्स पर पसीना बहाया, लेकिन उनका रविवार को खेलना मुश्किल है। आईपीएल के इस सत्र के शुरुआती मैच में इस लीग में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बने आर्चर ने लय में वापसी कर ली है। उनकी तेज रफ्तार गेंदें पिछले दो मैचों से कहर बरपा रहीं हैं। 

आईपीएल नीलामी में राजस्थान ने खरीदा था
आईपीएल 2025 के लिए पिछले साल हुई मेगा नीलामी में वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस खिलाड़ी का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था और वह अपने बेस प्राइस से लगभग चार गुना ज्यादा दाम पर बिके। वह आईपीएल नीलामी इतिहास में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे। बिहार के वैभव ने सिर्फ 13 साल और 242 दिनों की उम्र में आईपीएल नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के रूप में इतिहास रच दिया था। 

ये भी पढ़ें: RR vs RCB Playing 11: जीत की पटरी पर लौटने उतरेंगे राजस्थान और आरसीबी, रॉयल्स में हसरंगा की होगी वापसी? 
विज्ञापन

राजस्थान का सामना आरसीबी से होगा 
आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच रविवार को मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था और दोनों ही जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से उतरेंगे। राजस्थान के लिए राहत की बात यह है कि वह अपने घरेलू मैदान जयपुर में यह मुकाबला खेलेगी। राजस्थान को अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि आरसीबी को दिल्ली कैपिटल्स ने मात दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें