फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने दूसरे वर्ल्ड कप में नई 'भूमिका' में रैना खुश

Sun, 08 Feb 2015 12:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के हिस्सा रहे टीम इंडिया के मध्यक्रम बल्लेबाज सुरेश रैना महाकुंभ को लेकर इस बात से अनभिज्ञ नहीं हैं कि वह इस बार युवा खिलाड़ियों का पथ प्रदर्शक करते नजर आएंगे।
विज्ञापन


टीम में इस बार वह सीनियर खिलाड़ी भूमिका में होंगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना ने कहा कि 2011 वर्ल्ड कप से बतौर खिलाड़ी उनकी भूमिका में कुछ मामूली बदलाव होंगे।

उन्होंने स्वीकार किया कि टीम में युवाओं को मार्ग दर्शन करने की जिम्मेदारी बढ़ गई है। यह टूर्नामेंट 2011 से अलग है। पिछले संस्करण में टीम में कई सीनियर खिलाड़ी मौजूद थे। इस वर्ल्ड कप में मैं खुद को सीनियर नहीं मानता हूं लेकिन मेरा युवाओं के साथ अच्छी दोस्ती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "चार साल पहले हुए वर्ल्ड कप की तुलना में मैं पहले ज्यादातर चीजों को सुनता था लेकिन इस बार मैं युवाओं के साथ बात करता हूं और यह अतिरिक्त जवाबदेही है।"
विज्ञापन

रोहित के फिट होने से टीम इंडिया को राहत

टीम इंडिया के लिए यह खबर बड़ी राहतभरी है। हाल ही में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों में क्रमश: 264 और 138 रनों की पारियां खेलने वाले रोहित शर्मा त्रिकोणीय सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।

एमसीजी में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के इस पहले मुकाबले के बाद वह टूर्नामेंट के किसी और मैच में नहीं खेल सके। आईसीसी द्वारा आयोजित मीडिया सेशन के दौरान रोहित ने कहा है कि वह फिट हैं और अभ्यास मैच खेलेंगे। रोहित ने कहा कि तीन हफ्ते के विश्राम ने उन्हें पूरी तरह मैच फिट होने में मदद की। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या थी लेकिन मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद जिनकी मदद से वह चोट से उबरने में सफल रहे।

रोहित ने कहा, "चोट खेल का हिस्सा हैं और उन पर आपका नियंत्रण नहीं है। जो चीजें मेरे काबू में हैं वो है मेरा आत्मविश्वास और वर्ल्ड कप से पूर्व मेरी तैयारियां।" मुंबई के इस बल्लेबाज पर टीम इंडिया का काफी दारोमदार माना जा रहा है। शीर्ष क्रम का बल्लेबाज टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका अदा कर सकता है।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम के कई साथियों ने जहां एडिलेड के एडवेंचर पार्क घूमने में दिलचस्पी दिखाई वहीं रोहित टीम होटल में ही रहे और कुछ खास इटैलियन व्यंजनों का लुत्फ उठाया। रोहित ने कहा कि एडिलेड तो अब घर जैसा हो गया है, हम यहां काफी लुत्फ उठा रहे हैं। समुद्र तटों की सैर और खास व्यंजनों का स्वाद। शानदार जगह है ब्रेक से हमें फायदा ही मिल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें