फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल जौहरी मामले में सीओए सदस्यों, बीसीसीआई कोषाध्यक्ष, वर्मा ने जांच पैनल के समक्ष गवाही दी

Tue, 13 Nov 2018 08:05 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल जौहरी - फोटो : pti
विज्ञापन

सीओए अध्यक्ष विनोद राय सहित भारतीय क्रिकेट के शीर्ष पदाधिकारियों ने बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न की जांच कर रहे पैनल के सामने सोमवार को गवाही दी। प्रशासकों की समिति के प्रमुख राय के अलावा सीओए सदस्य डायना एडुल्जी, बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी और आईपीएल याचिकाकर्ता आदित्य वर्मा ने तीन सदस्यीय पैनल के सामने गवाही दी।

विज्ञापन


ये सभी पैनल के समक्ष अलग अलग पेश हुए। पैनल में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश राकेश शर्मा, दिल्ली महिला आयोग की पूर्व प्रमुख बरखा सिंह और वकील वीना गौड़ा शामिल हैं। बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हां, राय, अनिरूद्ध, वर्मा ने पैनल के सामने गवाही दी।'

उन्होंने कहा, 'अमिताभ (कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी) गवाही देने के लिए नहीं पहुंच पाए क्योंकि वह निजी कारणों से व्यस्त थे। यह पता नहीं चला कि सीके खन्ना गवाही देने के लिए क्यों नहीं पहुंचे।' हालांकि बीसीसीआई का एक वर्ग राय और एडुल्जी के पैनल के समक्ष पेश होने से हैरान है क्योंकि पैनल को 15 नवंबर को इन दोनों को ही अपनी रिपोर्ट सौंपनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें