फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs IND: श्रीलंका रवानगी से पहले कोच राहुल द्रविड़ बोले- टी20 विश्व कप के लिए यह दौरा अहम

Sun, 27 Jun 2021 06:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
राहुल द्रविड़, शिखर धवन - फोटो : social media
विज्ञापन

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि ऐसा संभव नहीं है कि सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए चुने गए सभी युवा खिलाड़ियों को मैच में खेलने का मौका मिल जाएगा। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख द्रविड़ ने टीम की रवानगी से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मुझे लगता है कि इस संक्षिप्त दौरे पर हमसे यह उम्मीद करना शायद अवास्तविक होगा कि हर किसी को मौका दिया जाए, जिसमें तीन टी-20 मैच और तीन वनडे हैं और चयनकर्ता भी वहां होंगे।' शिखर धवन की कप्तानी में कम अनुभवी टीम श्रीलंका का दौरा करेगी, जिसमें छह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

विज्ञापन


इस साल के विश्व कप के लिए टी-20 टीम में जगह बनाने के लिए इन खिलाड़ियों में ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन की तिकड़ी शामिल हैं। श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला 13 जुलाई से वनडे के साथ शुरू होगी जिसके बाद 21 जुलाई से टी-20 मैच खेले जाएंगे। दरअसल, युवा खिलाड़ी इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित करना चाहते हैं और द्रविड़ इस श्रृंखला में कोच की भूमिका में वापसी कर रहे हैं जिनका मानना है कि यह उम्मीद करना कि सभी को इस छोटे से दौरे में मौका मिल जाए, संभव नहीं है। वहीं, बीसीसीआई ने लिखा, 'श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के कप्तान और कोच को नमस्कार कहिए। हम उत्साहित हैं। क्या आप हैं?'
 

विज्ञापन

विश्व कप को पहले भारत में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसका आयोजन अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात में होगा। श्रीलंका में एक दिवसीय मैचों की तुलना में तीन टी20 ज्यादा अहमियत रखेंगे क्योंकि विश्व कप से पहले यह भारत के अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, 'इस टीम में काफी खिलाड़ी हैं जो आगामी विश्व के लिये टीम में अपना स्थान पक्का करना चाहते हैं और कुछ जगह बनाना चाहते हैं लेकिन मुझे लगता है कि टीम में हर किसी का मुख्य लक्ष्य श्रृंखला जीतने की कोशिश करना है।' उन्होंने कहा, 'मुख्य उद्देश्य श्रृंखला जीतना है और उम्मीद करते हैं कि खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिये मौका मिलेगा। विश्व कप से पहले सिर्फ तीन टी20 मैच ही हैं।' उन्होंने कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि चयनकर्ताओं और प्रबंधन को अब तक अंदाजा हो गया होगा कि वे किस तरह की टीम चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें