नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Maruti Suzuki India ने अपनी Ignis Facelift को Auto Expo 2020 में पेश किया था। अब कंपनी ने इसकी कीमत पर से पर्दा हटा दिया है। नई Ignis सामने से देखने पर SUV जैसी लगती है। इसका रियर काफी चौड़ा है। आज हम आपको Maruti Suzuki Ignis 2020 के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। इस खबर को पूरा पढ़ने के बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में Maruti Suzuki Ignis Facelift कैसी कार रहेगी? तो डालते हैं एक नजर,