फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हितों के टकराव मामले में अब द्रविड़ की बढ़ी मुश्किल, नैतिकता अधिकारी के सामने होगी सुनवाई

Mon, 26 Aug 2019 10:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल द्रविड़
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नैतिकता अधिकारी डीके जैन ने पूर्व भारतीय कप्तान और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) प्रमुख राहुल द्रविड़ को उनके खिलाफ लगाए गए हितों के टकराव के आरोपों के संदर्भ में 26 सितंबर को मुंबई में एथिक्स ऑफिसर के समक्ष पेश होने को कहा है। इसके अलावा बीसीसीआई कर्मचारी मयंक पारिख भी हितों के टकराव के मामले का सामना कर रहे हैं और वह भी उसी दिन अपना पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन


इस महीने के शुरू में जस्टिस जैन ने मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता की शिकायत मिलने पर द्रविड़ को लिखित में जवाब देने के लिए कहा था। गुप्ता की शिकायत के अनुसार द्रविड़ कथित तौर पर हितों के टकराव के दायरे में आते हैं क्योंकि वह एनसीए निदेशक होने के साथ इंडिया सीमेंट ग्रुप के उपाध्यक्ष भी हैं, जो कि आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स की मालिक है।

बीसीसीआई संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक समय पर दो पदों पर नहीं रह सकता है। द्रविड़ ने अपने जवाब में खुद का बचाव किया है और कहा कि वह अपने नियोक्ता इंडिया सीमेंट से बिना वेतन के अवकाश पर हैं और उनका आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स से कोई लेना देना नहीं है। पूर्व कप्तान 46 वर्षीय द्रविड़ एनसीए में दायित्व सौंपे जाने से पहले इंडिया ए और अंडर-19 टीमों के प्रमुख कोच थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें