फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आर अश्विन को लगा बड़ा झटका

Mon, 29 May 2017 04:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
आर अश्विन - फोटो : SELF
विज्ञापन
भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अश्विन के दादाजी एस नारायणसामी का उम्र संबंधी बीमारी के कारण निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। नारायणसामी की उम्र 92 साल थी और उनका कल निधन हो गया। उनका शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


अश्विन के पिता रविचंद्रन ने बताया कि दक्षिण रेलवे में काम करने वाले नारायणसामी क्रिकेट प्रेमी थे और उन्होंने अश्विन के खिलाड़ी के रूप में शुरुआती दिनों में अहम भूमिका निभाई थी। अश्विन अभी चैंपियन्स ट्रॉफी में खेलने के लिए इंग्लैंड में हैं। गौरतलब है कि चोट के कारण अश्विन आईपीएल 10 में नहीं खेल पाए थे और उबरने के बाद उन्‍होंने चैंपियंस ट्रॉफी की भारतीय टीम में वापसी की है।

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के प्रदर्शन को बहुत कुछ दारोमदार अश्विन पर भी है। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को हुए वार्मअप मैच में अश्विन ने छह ओवर गेंदबाजी की थी। इसमें उन्‍होंने 32 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। भारतीय टीम को टूर्नामेंट में अपना प्रारंभिक मैच 4 जून को प्रबल प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान के खिलाफ खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें