फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंगलुरू: घर का प्रॉपर्टी टैक्स करोड़ों में, मकान मालिक हैरान-अधिकारी परेशान

Mon, 29 May 2017 04:53 PM IST
amarujala.com, Presented By: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
प्रापर्टी टैक्स
विज्ञापन
बेंगलुरू में आजकल प्रॉपर्टी के मालिक हॉउस टैक्स की वजह से परेशान हैं। यहां सिस्टम की दिक्कतों की वजह से लोगों को करोड़ों में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली की रसीद मिल रही है। असलम पाशा नाम के व्यक्ति के पास वैसे तो 600 वर्गफुट का घर है, पर इसके लिए उन्हें बृहत बेंगलुरू महानगर पालिका(बीबीएमपी) ने 4.53 करोड़ की वसूली का नोटिस थमा दिया है।
विज्ञापन


असलम पाशा ने कहा कि मुझे अपने घर का टैक्स 31 मई से पहले भरना है। दरअसल, बीबीएमपी 31 मार्च तक टैक्स चुकाने वालों कों 5फीसदी की छूट दी रही है। पर मेरे मामले में तो करोड़ों का टैक्स देना पड़ेगा। हालांकि अधिकारियों ने अपनी गलती मानी और सोमवार का समय बिल को ठीक करने के लिए दिया था। 

असलम जैसा ही मामला बी.एम.सैनी वासामूर्ति का है। उन्होंने पिछले साल 6235 रुपए प्रॉपर्टी टैक्स के तौर पर जमा किए थे, पर इस साल के लिए उनके पास 1.59 करोड़ की वसूली की रसीद पहुंची है। मूर्ति ने कहा कि मैं चालान की रसीद देखकर दंग रह गया। मेरे पास 22 मई को रसीद पहुंची और 24 मई को मैंने इसकी सूचना दी। अभी तक मेरे मामले को ठीक नहीं किया गया। 
विज्ञापन


येदियुर के पूर्व कॉरपोरेटर एन.आर.रमेश ने कहा कि ये तकनीकी गलती की वजह से हुआ है। बीबीएमपी इस मामले को जल्द ही सुलझा लेगी। बीबीएमपी के रेवेन्यू मामलों के ज्वॉइंट कमिश्नर एम.वेंकटचलपति ने इस गलती को स्वीकार करते हुए कहा कि हम मामले को जल्द ही सुलझा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें