टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने फिल्म 'दृश्यम 2' की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'दृश्यम 2 में जब जॉर्जकुट्टी यानी मोहनलाल कोर्ट में जबरदस्त ट्विस्ट क्रिएट करते हैं तो मुझे बहुत हंसी आती है। अगर आप लोगों ने अभी तक फिल्म नहीं देखी है तो आप दृश्यम 1 से शुरू करें। शानदार।'
अश्विन के इस ट्वीट पर अभिनेता मोहनलाल ने भी रिप्लाई किया है। उन्होंने (मोहनलाल) ट्वीट करते हुए लिखा, 'अपने व्यस्त शेड्यूल से टाइम निकालने और दृश्यम 2 देखने के लिए शुक्रिया। यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। आपके करियर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं आर अश्विन।' बता दें कि 'दृश्यम 2' को 19 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था। इसे फैंस द्वारा बेहद सराहा जा रहा है। इस फिल्म को जीतू जोसेफ ने निर्देशित किया है।