फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs PBKS: पंजाब की टीम से बाहर हो सकते हैं बेयरस्टो, जानें क्या होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Sun, 17 Apr 2022 10:43 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हैदराबाद के खिलाफ मैच में पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल जॉनी बेयरस्टो की जगह भानुका राजपक्षे को मौका दे सकते हैं। वहीं, हैदराबाद की टीम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।  
 
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में खराब शुरुआत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीत की पटरी पर लौट चुकी है। लगातार तीन जीत के बाद इस टीम के हौसले सातवें आसमान पर हैं। वहीं पंजाब की टीम अब तक लय में नहीं दिखी है। एक जीत के बाद अगले मैच में ही टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इसी क्रम में यह टीम पांच मैच खेल चुकी है और तीन में जीत भी हासिल कर चुकी है। फिलहाल पंजाब की टीम अंकतालिका में टॉप चार टीमों में शामिल है। वहीं हैदराबाद की टीम सातवें स्थान पर है, लेकिन दोनों टीमों के पास बराबर अंक हैं। 
विज्ञापन


पंजाब के लिए जॉनी बेयरस्टो का बल्ला ज्यादा नहीं चला है। इसी वजह से मध्यक्रम में परेशानी आई है। वहीं हैदराबाद के लिए कोई भी खिलाड़ी फिनिशर का रोल नहीं निभा पा रहा है। 
Trending Videos

पंजाब की बल्लेबाजी दमदार
पंजाब के लिए कप्तान मयंक और धवन की जोड़ी अच्छी शुरुआत कर रही है। वहीं मध्यक्रम में लियन लिविंग्स्टोन और जीतेश शर्मा तेजी से रन बना रहे हैं। आखिरी के ओवरों में ओडियन स्मिथ और शाहरुख खान का बल्ला बखूबी बोला है। हालांकि जॉनी बेयरस्टो अब तक लय में नहीं दिखे हैं, जबकि उन्हें भानुका राजपक्षे की जगह टीम में शामिल किया गया था। राजपक्षे शानदार लय में थे। इस मैच में उन्हें फिर से टीम में शामिल किया जा सकता है। 

पंजाब की गेंदबाजी काफी दमदार है। राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह और वैभव अरोड़ा अच्छी लय में हैं। ये गेंदबाज किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने का माद्दा रखते हैं। पंजाब की गेंदबाजी में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। 

पंजाब की संभावित टीम
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो/भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ओडियन स्मिथ, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह। 
विज्ञापन

हैदराबाद में फिनिशर की कमी
सनराइजर्स के गेंदबाज पहले मैच के बाद से ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद ओपनिंग जोड़ी लय में लौटी और दो मैच जिताए। कोलकाता के खिलाफ मैच में मध्यक्रम बल्लेबाज भी बेहतरीन लय में दिखे। राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्करम ने मैच जिताऊ पारियां खेली। अब हैदराबाद को अच्छे फिनिशर की जरूरत है, जो अंत के ओवरों में सही तरीके से मैच खत्म कर सके। निकोलस पूरन यह काम कर सकते हैं, लेकिन अभी भी वो पूरी लय में नहीं हैं।  

हैदराबाद की गेंदबाजी दमदार है और अब तक भुवनेश्वर कुमार, मार्को येनसन, टी नटराजन ने अच्छा काम किया है। उमरान मलिक महंगे साबित हुए हैं, लेकिन धीरे-धीरे वो भी लय पकड़ रहे हैं। इसी वजह से हैदराबाद की टीम अब ज्यादा संतुलित नजर आती है। हैदराबाद की टीम में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। 

हैदराबाद की संभावित टीम
अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, शशांक सिंह, जगदीश सुचित, भुवनेश्वर कुमार, मार्को येनसन, उमरान मलिक, टी नटराजन। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें