फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs PBKS: पंजाब की मजबूत बल्लेबाजी का सामना हैदराबाद की दमदार गेंदबाजी से, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

Sun, 17 Apr 2022 10:43 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पंजाब की मजबूत बल्लेबाजी का सामना हैदराबाद की दमदार गेंदबाजी के साथ है। इस मैच में भुवनेश्वर और धवन के बीच बेहतरीन जंग होने की उम्मीद है। 
 
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद का छठा मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ है। इस मैच में पंजाब की मजबूत बल्लेबाजी का सामना हैदराबाद की बेहतरीन गेंदबाजी से होगा। हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और मार्को येन्सन ने शानदार गेंदबाजी की है। वहीं पंजाब की पूरी टीम बल्ले के साथ कमाल कर रही है। मयंक की अगुवाई में पूरी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और आक्रामक अंदाज में खेल रही है। वहीं हैदराबाद की टीम खराब शुरुआत के बाद जीत की पटरी पर लौट चुकी है। 
विज्ञापन


पंजाब की टीम अंकतालिका में टॉप चार टीमों में शामिल है। वहीं हैदराबाद की टीम सातवें स्थान पर है, लेकिन दोनों टीमों के पास बराबर अंक हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब होगा सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला? 
सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला 17 अप्रैल यानी रविवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच मैच?
सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स का मुकाबला?
सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे होगा और पहली गेंद साढ़े तीन बजे फेंकी जाएगी। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल के सभी मुकाबलों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।     
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

हैदराबाद की संभावित टीम
अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, शशांक सिंह, जगदीश सुचित, भुवनेश्वर कुमार, मार्को येनसन, उमरान मलिक, टी नटराजन। 

पंजाब की संभावित टीम
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो/भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ओडियन स्मिथ, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें