बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 85) की शानदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को आठ विकेट से हराकर आईपीएल-9 में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की।
मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
गत चैंपियन मुंबई 10 अंकों के साथ आठ टीमों की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। पुणे की ओर से रखे गए 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने नौ गेंद शेष रहते दो विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए।
रोहित ने 60 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने जोस बटलर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 70 रन की अटूट साझेदारी की। मुंबई की ओर से अंबाती रायडू ने 22 जबकि पार्थिव पटेल ने 21 रन का योगदान दिया। बटलर 27 रन पर नाबाद लौटे।
पुणे की ओर से अशोक डिंडा और आर अश्विन ने एक-एक विकेट चटकाए। इससे पहले, सौरभ तिवारी (57) और स्टीवन स्मिथ (45) के बीच दूसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की बदौलत राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 159 रन बनाए थे।