फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की बेटे को नसीहत, हुक शॉट नहीं खेले पुजारा

Tue, 05 Mar 2013 08:16 PM IST
हैदराबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजार की सफलता में उनके पिता अरविंदर पुजारा का भी योगदान है। बतौर कोच उन्होंने अपने बेटे को हुक शॉट नहीं खेलने की हिदायत दे रखी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाने से वह काफी खुश दिखाई दिए।
विज्ञापन

 
सीनियर पुजारा ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक हमेशा विशेष उपलब्धि होती है। लेकिन मैं चेतेश्वर से कहूंगा कि उसे हुक शॉट खेलने से बचना चाहिए। वह मुझसे कहेगा कि यह स्कोरिंग शॉट है लेकिन मेरा मानना है कि यह जोखिम भरा है। वह हुक शॉट खेलकर आउट हो रहा है। जब वह ‘वी’ आकार देकर खेलता है तो वह बेहतरीन बल्लेबाज नजर आता है। उसे गैरपरंपरागत शॉट खेलने की जरूरत नहीं है। वह स्ट्रेट ड्राइव, कवर ड्राइव और आन ड्राइव से ढेरों रन जुटा सकता है। वह बल्ले के इस कोण पर लाकर दिन भर खेल सकता है और उसे ऐसा ही करना चाहिए।’

बासठ वर्षीय अरविंद ने सौराष्ट्र की तरफ से छह प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं लेकिन उनका बेटा इससे काफी आगे निकलकर टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दूसरा भारतीय बन गए। उन्होंने कहा, ‘चेतेश्वर को जो चीज खास बनाती है वह उनकी बड़े शतक लगाने की भूख। यदि वह शतक बनाकर नाबाद है तो वह यह सुनिश्चित करना चाहता है कि अगले दिन भी वह अच्छा खेलना जारी रखे। इसलिए उसने प्रथम श्रेणी मैचों में इतने अधिक दोहरे और तिहरे शतक लगाए हैं। अब वह टेस्ट में भी ऐसी फॉर्म दिखा रहा है। मुझे उम्मीद है कि वह लगातार ऐसा प्रदर्शन करेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें