फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारा के अभियान को एक और झटका, अब 0 पर हुए आउट

Fri, 12 Sep 2014 10:42 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टेस्ट सीरीज में बुरी तरह से नाकाम होने के बाद चेतेश्वर पुजारा ने फॉर्म में वापसी के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने का फैसला लिया लेकिन यह निर्णय भी उनके लिए हितकारी साबित होती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन


अपने 'आदर्श' राहुल द्रविड़ की सलाह पर पुजारा ने डर्बीशायर के साथ करार किया और काउंटी में पहली बार ग्लेमोर्गन के खिलाफ मैच में उतरे। वह पहली पारी में महज 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद पुजारा दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल सके। उन्होंने 6 गेंद खेली लेकिन बल्ले से एक भी रन नहीं निकाल सके।

पुजारा के दोनों पारियों में नाकाम रहने का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा और टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन

दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके 8 बल्‍लेबाज

काउंटी क्रिकेट में अपना पहला मैच खेल रहे भारत के मध्यक्रम बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा डर्बीशायर की ओर से दूसरी पारी में बिना खाता खोले आउट हो गए।

कार्डिफ में ग्लेमोर्गन से जीत के लिए मिली 261 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए पुजारा क्रीज पर मात्र 8 मिनट ही टिक सके और इस दौरान 6 गेंदों का सामना किया। तेज गेंदबाज माइकल होगान ने उन्हें कैच आउट कराया।

लक्ष्य का पीछा कर रही डर्बीशायर की टीम की ओर से सिर्फ पुजारा ही नहीं बल्कि 3 बल्‍लेबाज खाता नहीं खोल सके जबकि 8 बल्‍लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। उसकी ओर से वेस डर्स्टन ने सर्वाधिक 72 रन बनाए। बल्‍लेबाजों की नाकामी के कारण डर्बीशायर ने यह मैच106 रनों से गवां दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें