टूजी और कोयला घोटाले के आरोपियों से अपने सरकारी आवास पर मिलने के आरोप में बुरी तरफ फंसे सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा विवादित गेस्ट लिस्ट की खामियों से ही बचाव का रास्ता निकालने की कोशिश में हैं।
उधर, सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख और फजीहत से बचने के मद्देनजर सिन्हा पर लंबी छुट्टी पर चले जाने का जबरदस्त दबाव है। चर्चा है कि अगले 2-3 दिनों में सिन्हा अपने रिटायरमेंट तक छुट्टी पर चले जाने का फैसला कर सकते हैं।
सीबीआई निदेशक को टूजी मामले में 15 और कोयला घोटाला मामले में 19 तारीख को अपने ऊपर लगे आरोपों के बचाव में अदालत को जवाब देना है।
इन जवाबों के जरिए सिन्हा के कानूनी सलाहकार गेस्ट लिस्ट की खामियों को साजिश की शक्ल देने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।
सिन्हा अपनी पत्नी के साथ 8 से 13 अप्रैल तक इटली और वैटिकन सिटी की यात्रा पर थे, लेकिन गेस्ट लिस्ट में मुलाकात करने वालों की इंट्री को आधार बनाया जा सकता है।