जिम्बाब्वे दौरे में गई टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी है। तीन मैचों की सीरीज 2-0 से जीतने के बाद टीम इंडिया की नजर क्लीन स्वीप पर है। इस बीच टीम को पहला मुकाबला जीताने वाले अंबाती रायडू चोट के चलते टीम से बाहर हो गए है।
सोमवार को टीम इंडिया के प्रबंधन की ओर से बताया गया कि अंबाती रायडू चोट के चलते आखिरी वनडे मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। हालांकि अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह आगामी दो टी-20 मैच खेल पांएगे या नहीं।
फिलहाल अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में यंग टीम इंडिया के हौसले बुलंद है। टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच 17 जुलाई और 19 जुलाई को दो टी-20 मुकाबले होंगे। रहाणे ने अपनी कप्तानी में टीम को पहली बार जीत दिलाकर टीम में अपना कद बढ़ा दिया है।