फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इसरो' की वेबसाइट एंट्रिक्स पर हैकरों का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी महत्वाकांक्षी व्यावसायिक उपग्रह परियोजना की क्षमता के सफल आयोजन के दो दिन बाद ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) की वेबसाइट हैक हो गई।
विज्ञापन


इसरो की व्यावसायिक इकाई एंट्रिक्स की वेबसाइट को रविवार दोपहर को हैक कर लिया गया। इसरो के वैज्ञानिकों ने 10 जुलाई को ही श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से ब्रिटेन के पांच सैटेलाइट का प्रक्षेपण कर इतिहास रच दिया था। रविवार को हुई हैकिंग के बाद इसरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वेबसाइट के होमपेज खुलने में दिक्कत आ रही है। इसे ठीक किया जा रहा है। लगता है इसे हैक कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि एंट्रिक्स के शीर्ष अफसरों की इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

ऐसी दिख रही है वेबसाइट

बताया जा रहा है कि एंट्रिक्स का वेबपेज खोलने पर उस पर व्यावसायिक विज्ञापन दिखाई दे रहे थे।

इसके पीछे चीनी हैकरों का हाथ होने के सवाल पर अधिकारी ने कहा, हम अभी इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। लेकिन गड़बड़ी की जांच की जा रही है। फिलहाल सर्च करने पर वेबसाइट अंडर कंस्ट्रक्शन का संदेश दे रही है।

आपको बता दें कि एंट्रिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड इसरो की मार्केटिंग इकाई है जो स्पेस प्रोडक्ट्स के प्रमोशन और विपणन का काम करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें