एक पारी में एक हजार रन से ज्यादा नाबाद पारी खेलकर मुंबई के 15 साल के क्रिकेटर ने इंग्लैंड में बने 117 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। वह अब सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले युवा क्रिकेटर बन गए हैं। उनकी अद्भुत पारी अभी भी जारी है।
मुंबई निवासी प्रणव धनावडे ने यह रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अपनी इस अद्भुत पारी में चौकों और छक्कों का भी अंबार लगा दिया। अपनी पारी में उन्होंने कुल 59 छक्के और 129 चौके लगाए। प्रणव 1009 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनकी टीम ने 3 विकेट पर 1465 रनों पर पारी की घोषणा की।
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एचटी भंडारी कप इंटरस्कूल टूर्नामेंट का एक मैच दुनिया में मिसाल बन गया और क्रिकेट इतिहास के पन्नों में अमर हो गया।
प्रणव से पहले मुंबई के ही पृथ्वी शॉ ने 546 रन बनाए थे। पृथ्वी की पारी प्रथम श्रेणी क्रिकेट की भारत में सर्वश्रेष्ठ पारी थी। जबकि 117 साल पहले जून 1899 में इंग्लैंड के जूनियर हाऊस मैच में ऑर्थर कॉलिंस ने 628 नाबाद रन के साथ दुनिया में नंबर वन थे।
प्रणव ने पहले दिन ही बना दिया रिकॉर्ड
स्कूली क्रिकेट में एक रिकॉर्ड बनता है, तो एक टूट जाता है। सचिन तेंदुलकर-विनोद कांबली के रिकॉर्ड को अरमान जाफर-सरफराज खान ने तोड़ा, तो उनके स्कूल के पृथ्वी शॉ उनसे आगे निकल गए।
अब इस कड़ी में मुंबई के क्रिकेटर प्रणव धनावडे ने क्रिकेट मैदान पर रनों का अंबार लगाते हुए नया कीर्तिमान रच दिया। केसी गांधी स्कूल के प्रणव ने नाबाद एक हजार रनों की रिकॉर्ड पारी खेली। प्रणव 1009 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनकी टीम ने 3 विकेट पर 1465 रनों पर पारी की घोषणा की।
प्रणव धनावडे ने कहा, "मुझे पृथ्वी के रिकॉर्ड के बारे में पता था, इसलिए उस स्कोर के करीब पहुंचकर मैं थोड़ा ध्यान से खेला। मेरी कामयाबी में मेरे कोच हरीश शर्मा का बड़ा योगदान है।"
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी प्रणव को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट किया।
Congrats #PranavDhanawade on being the first ever to score 1000 runs in an innings. Well done and work hard. You need to scale new peaks!— sachin tendulkar (@sachin_rt) 5-जनवरी-2016