फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: खेल भावना को लेकर अश्विन के बाद चर्चा में आईं पूनम राउत, जानिए पूरा मामला

Fri, 01 Oct 2021 02:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वींसलैंड

सार

पूनम राउत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में गजब की खेल भावना दिखाई है। इस मैच में पूनम अंपायर के आउट न देने पर भी मैदान से बाहर चली गईं। पवेलियन लौटने पर उनकी खेल भावना की तारीफ में पूरी टीम ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।  
विज्ञापन
अश्विन के बाद पूनम राउत खेल भावना को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के बाद भारत की महिला खिलाड़ी पूनम राउत खेल भावना को लेकर चर्चा में हैं। पूनम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले डे-नाइट टेस्ट में कमाल की खेल भावना दिखाई है। भारतीय पारी के 81वें ओवर में पूनम अंपायर के आउट दिए बिना पवेलियन लौट गईं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर जमकर उनकी तारीफ हो रही है। पूनम के पवेलियन लौटने पर खिलाड़ियों ने भी तालियों के साथ उनका स्वागत किया। हालांकि पूनम ने कोई बड़ी पारी नहीं खेली थी, लेकिन उनकी खेल भावना के लिए उनको सराहा गया। 
विज्ञापन


यह पहला मौका है जब भारतीय महिला गुलाबी गेंद के साथ डे-नाइट टेस्ट खेल रही है, जबकि ऑस्ट्रेलिया इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट खेल चुकी है। 

पूनम ने जीता दिल

भारतीय पारी के 81वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया की बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज मोलिनेक्स गेंदबाजी कर रहीं थी। उनके ओवर की चौथी गेंद में पूनम के बल्ले का बाहरी किनारा लगा, लेकिन किसी ने इसे ध्यान से नहीं देखा। गेंद उनके बल्ले के करीब से निकली थी इस वजह से ऑस्ट्रेलिया ने हल्की अपील की और अंपायर ने अपील नकार दी। तभी पूनम राउत पवेलियन की तरफ जाने लगीं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ियों ने जश्न मनाना शुरू किया। रीप्ले देखने पर पता चला कि उस गेंद पर पूनम के बल्ले का महीन किनारा लगा था। 
विज्ञापन

खेल भावना को लेकर चर्चा में रहे हैं अश्विन

पिछले कुछ दिनों में खेल भावना को लेकर काफी चर्चा हुई है। आईपीएल में रविचंद्रन अश्विन के अतिरिक्त रन को लेकर कई खिलाड़ियों ने अपनी राय रखी है। किसी ने अश्विन की आलोचना की है तो किसी ने उनका साथ दिया है। इस बीच पूनम ने जो खेल भावना दिखाई है वह तारीफ के लायक है। आईपीएल में कोलकाता और दिल्ली के मैच के दौरान राहुल त्रिपाठी का थ्रो ऋषभ पंत को लगने के बाद अश्विन ने एक अतिरिक्त रन ले लिया था। कोलकाता के कप्तान मॉर्गन ने इसे गलत बताया था।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें