फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCB: पाकिस्तान क्रिकेट में खत्म नहीं हो रहा विवाद, मोहसिन नकवी को पीसीबी का प्रमुख बनाए जाने से पीएमएल-एन खफा

Tue, 16 Apr 2024 11:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

नकवी को सेना का खासम-खास माना जाता है। वहीं, नकवी ने स्पष्ट किया कि अगर सत्तारूढ़ गठबंधन ने कहा तो वह एक पद छोड़ने के बारे में सोचेंगे।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट में विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की जगह बाबर आजम को टीम की कमान सौंपने पर विवाद हुआ था। शाहीन का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं पड़ा था कि मोहसिन नकवी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। पाकिस्तान के सत्तारूढ़ गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी पीएमएल-एन मोहसिन नकवी को गृह मंत्री और पीसीबी का प्रमुख नियुक्त करने के सैन्य प्रतिष्ठान के फैसले से नाखुश है।
विज्ञापन


पाकिस्तान सेना के खास हैं नकवी
नकवी को सेना का खासम-खास माना जाता है। वहीं, नकवी ने स्पष्ट किया कि अगर सत्तारूढ़ गठबंधन ने कहा तो वह एक पद छोड़ने के बारे में सोचेंगे। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) के एक नेता ने मंगलवार को कहा, मुल्क में हाल में आतंकवादी हमलों में बढ़ोतरी, खासकर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सेना के जवानों और चीनी इंजीनियरों पर हमले और पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी पर विवाद ने नकवी के प्रदर्शन को सुर्खियों में ला दिया है। पीएमएल-एन नेतृत्व नकवी को दोनों अहम पदों पर नियुक्त करने से खुश नहीं था और कहा कि एक व्यक्ति के लिए अकेले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और गृह मंत्रालय दोनों के मामलों की प्रभावी ढंग से निगरानी करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है।

पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रह चुके हैं नकवी
मौजूदा सैन्य नेतृत्व के खासम-खास 45 वर्षीय नकवी को पीएमएल-एन में शामिल होने से इनकार करने के बावजूद शहबाज़ शरीफ सरकार में गृह मंत्री बनाया गया था। आठ फरवरी के चुनाव के बाद पीएमएल-एन ने पांच अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई। नकवी आम चुनाव से पहले पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री थे। वह हाल में सत्तारूढ़ गठबंधन के समर्थन से निर्दलीय सीनेटर चुने गए हैं। 
विज्ञापन


लंबे समय से पाकिस्तान क्रिकेट में चल रहा है विवाद। पिछले साल वनडे विश्व कप में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था जिसके बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने पीसीबी और टीम के कुछ सदस्यों की आलोचना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें