फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के बाद पीएम मोदी ने रैना को भी लिखी चिट्ठी, कहा- आपका योगदान नहीं भूल सकते

Fri, 21 Aug 2020 10:03 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
धोनी-पीएम मोदी और रैना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना के नाम भी चिट्टी लिखी है। पीएम ने रैना को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी की चिट्ठी को ट्विटर पर शेयर कर रैना ने आभार व्यक्त किया। सुरेश रैना ने भी 15 अगस्त के दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने लिखी धोनी के नाम चिट्ठी, कहा- आपके संन्यास से भारतीय निराश

रैना ने लिखा, जब हम खेलते हैं, हम अपना खून और पसीना बहाते हैं। इस देश के लोगों और देश के पीएम द्वारा पसंद किए जाने से बेहतर कोई सराहना नहीं है। शुभकामनाओं के लिए पीएम का धन्यवाद। मैं इन्हें आभार के साथ स्वीकार करता हूं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पीएम मोदी ने लिखा, 'आपके शानदार कवर ड्राइव को मिस करेंगे'

सुरेश रैना- प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी ने लिखा कि 15 अगस्त को आपने जो फैसला लिया, निश्चित ही वो आपके जीवन के सबसे मुश्किल फैसलों में से एक होगा। उन्होंने कहा कि मैं आपके लिए संन्यास शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहता, क्योंकि आप अभी भी बेहद ही युवा और ऊर्जावान हैं। क्रिकेट के मैदान पर आपका करियर शानदार रहा है।

पीएम ने लिखा कि आने वाली पीढ़ियां आपको सिर्फ एक बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में ही नहीं जानेगी, बल्कि एक ऐसे शानदार गेंदबाज के तौर पर भी पहचानेगी, जो जरूरत के हिसाब से कप्तान की उम्मीदों पर हमेशा खरा उतरा। आपकी फील्डिंग शानदार रही थी। इस दौर के कुछ बेस्ट अंतरराष्ट्रीय कैचों पर आपके निशान नजर आते हैं। आपने जितने भी रन बचाए उनका हिसाब लगाने में तो कई दिन लग जाएंगे।'

पीएम ने लिखा कि 2011 विश्व कप की जीत में आपके योगदान को भारत कभी नहीं भूल सकता। खासकर के आखिरी के मैचों में। मैंने आपको अहमदाबाद के मोटरा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान खेलते हुए देखा था। आप ने उस दिन भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने लिखा कि मैं पूरे विश्वास के साथ इस बात को कह सकता हूं कि फैंस आपके शानदार कवर ड्राइव को मिस करेंगे। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उस दिन आपके इस शॉट को लाइव देखने का मौका मिला था।

पीएम ने धोनी को भी लिखी चिट्ठी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को धोनी को चिट्ठी लिखकर उनकी सराहना की थी। पीएम मोदी ने चिट्ठी में लिखा था कि आपमें नए भारत की आत्मा झलकती है, जहां युवाओं की नियति उनका परिवार का नाम नहीं तय करता है, बल्कि वे अपना खुद का मुकाम और नाम हासिल करते हैं। धोनी ने ट्वीट कर पीएम मोदी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया था। एमएस ने लिखा, 'एक कलाकार, सैनिक और खिलाड़ी को प्रशंसा की चाहत होती है। वे चाहते हैं कि उनकी मेहनत और बलिदान को सभी पहचानें। प्रशंसा और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें