फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कप्तान के लिए खिलाड़ियों का भरोसा जीतना जरूरी'

Wed, 01 May 2013 11:31 PM IST
मुंबई/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि क्रिकेट टीम चलाना परिवार चलाने से अलग नहीं है और एक सफल टीम बनाने के लिए जरूरी है कि कप्तान खिलाड़ियों का भरोसा जीते।
विज्ञापन


गांगुली ने कहा कि एक लीडर के तौर पर यदि आप एक अच्छी टीम चाहते हैं तो आपको अपने खिलाड़ियों के साथ पारदर्शिता अपनानी होगी। कप्तान की सबसे बड़ी योग्यता अपने खिलाड़ियों का भरोसा जीतना है। आप उस वातावरण में हैं जहां लोगों को ड्रॉप भी करना होता है।

सौरव ने कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर आपके दिमाग में कई सवाल होते हैं। एक खिलाड़ी को ड्रॉप करना आसान है लेकिन आपको उससे बात करनी होगी।

यदि पारदर्शिता और भरोसा कायम नहीं होगा तो एक समय आप पाएंगे कि खिलाड़ी सिर्फ अपने लिए खेल रहे हैं। और यही वह समय होता है जब चीजें नीचे जाना शुरू कर देती हैं। आपको उन परिस्थितियों को पैदा होने से रोकने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें