फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: चेन्नई, बैंगलोर और मुंबई की टीमें UAE पहुंचीं, 'धोनी सेना' ने अभ्यास भी किया

Fri, 21 Aug 2020 02:42 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
CSK - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की चोटी की टीमें चेन्नई सुपरकिंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस 19 सितंबर से शुरू होने वाले दुनिया के सबसे महंगी टी-20 लीग के लिए शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंची।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
csk - फोटो : ANI
इन तीनों टीमों ने अपनी रवानगी की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई की टीम ने रवाना होने से पहले चेन्नई में संक्षिप्त अभ्यास सत्र में भाग लिया। वह ऐसा करने वाली अकेली टीम थी।

विज्ञापन

3 of 4
MS Dhoni - फोटो : ANI
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली बीसीसीआई के सभी नियमों का पालन करते हुए अपनी खुद की व्यवस्था से मुंबई से सीधे दुबई पहुंचे। उन्होंने भी वहां पहुंचने के बाद टीम होटल से फोटो साझा की है।

विज्ञापन

4 of 4
CSK - फोटो : सोशल मीडिया
चेन्नई और बेंगलोर की टीमें दुबई जबकि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम अबुधाबी में रहेगी। किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीमें गुरुवार को यूएई पहुंच गई थी। सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें सप्ताहांत में पहुचेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें