कोरोना काल में ऑटोमोबाइल उद्योग की बिक्री पर भी खासा असर पड़ा है। अनलॉक को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। इससे वाहनों की बिक्री में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि अभी लॉकडाउन से पहले वाली स्थिति के लौटने में समय लग सकता है। इसलिए विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी कार की बिक्री बढ़ाने और ग्राहकों को लुभाने के लिए कई शानदार स्कीम और ऑफर्स लेकर आ रही हैं। अगर आप भी एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आप Tata Motors (टाटा मोटर्स) की चुनिंदा कारों पर दिए जा रहे आकर्षक ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। टाटा मोटर्स अगस्त के महीने में अपनी कारों की खरीद पर 80 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। यहां जानें टाटा की किस कार पर कंपनी कितनी छूट दे रही है।
विज्ञापन
2 of 7
Tata Tiago Facelift
- फोटो : Tata Motors
Tiago
टाटा मोटर्स अपनी एंट्री लेवल कार Tiago (टियागो) को अगस्त के महीने में खरीदने पर 28,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। इन बेनिफिट्स में 15 हजार रुपये का नगद डिस्काउंट और 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके साथ ही 3 हजार रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है। टाटा की यह शानदार कार सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। इस कार में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 86 PS का पावर जेनरेट करता है। Tiago की शुरुआती कीमत 4.60 लाख रुपये है, जो 6.60 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
3 of 7
Tata Tigor Facelift
- फोटो : Tata Motors
Tigor
सब-कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट की कार Tigor (टिगोर) को अगस्त के महीने में खरीदने पर टाटा मोटर्स 35,000 रुपये तक के फायदे दे रही है। इसमें 15 हजार का नगद डिस्कांउट और 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके अलावा 5 हजार रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। टाटा की यह सेडान कार केवल पेट्रोल इंजन के साथ आती है। टिगोर में भी टियागो में दिया गया 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 86 PS का पावर जेनरेट करता है। टिगोर की कीमत 5.75 लाख से शुरू होती है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 7.49 लाख रुपये तक जाती है।
4 of 7
Tata Nexon Facelift
- फोटो : For Reference Only
Nexon
टाटा मोटर्स अपनी इस लोकप्रिय एसयूवी Tata Nexon (टाटा नेक्सॉन) पर भी छूट दे रही है। नेक्सन डीजल वेरिएंट पर 20,000 रुपये के फायदे दिए जा रहे हैं। डीजल वेरिएंट पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट और 5,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि नेक्सन पेट्रोल पर सिर्फ 5,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। नेक्सन के पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट पर कोई नगद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। नेक्सॉन की शुरुआती कीमत 6.95 लाख रुपये है और टॉप मॉडल की कीमत 12.70 रुपये तक जाती है। नेक्सॉन को 7,499 रुपये की EMI पर भी खरीद सकते हैं। इसके साथ ही 100 फीसदी ऑनरोड फाइनेंस की सुविधा भी दी जा रही है।
विज्ञापन
5 of 7
Tata Harrier BS6
- फोटो : For Reference Only
Harrier
Tata Motors अपनी दमदार एसयूवी Harrier (हैरियर) को अगस्त के महीने में खरीदने पर 80 हजार रुपये की छूट दे रही है। कंपनी की इस कार को खरीदने पर इसमें 25 हजार का नगद डिस्कांउट और 40 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा 15 हजार रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है। हैरियर के XZ+ और XZA+ डार्क एडिशन को छोड़कर अन्य सभी वेरिएंट्स पर यह ऑफर लागू हैं। हैरियर के डार्क एडिशन की खरीद पर कोई नगद डिस्काउंट नहीं मिल रहा है, हालांकि एक्सचेंज बोनस उतनी ही मिल रही है। इसलिए, इसे खरीदने पर 40,000 रुपये तक की कुल बचत होगी।
हैरियर एक 5-सीटर एसयूवी है। इसमें पेट्रोल इंजन का विकल्प नहीं मिलता है। इस एसयूवी में 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 170 PS का पावर जेनरेट करता है। हैरियर की शुरुआती कीमत 13.69 लाख रुपये है जो 20.25 लाक रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
6 of 7
Tata Motors Cars and SUV
- फोटो : Tata Motors
फाइनेंस की भी सुविधा
कारों पर डिस्काउंट के अलावा टाटा मोटर्स भी मारुति सुजुकी की तरह अपने ग्राहकों को 8 साल तक के लिए व्हीकल लोन उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा 100 फीसदी तक ऑन-रोड फंडिंग की भी सुविधा दी जा रही है। ग्राहकों को लुभाने के लिए जीरो डाउनमेंट का ऑफर दिया जा रहा है। टाटा मोटर्स ने कहा कि कंपनी के ऑफर का लाभ सैलरीड (वेतनभोगी) और सेल्फ एम्प्लॉयी (स्वरोजगार) दोनों तरह के ग्राहक उठा सकते हैं। डिस्काउंट और फाइनेंस की पूरी जानकारी के लिए ग्राहक टाटा मोटर्स के नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।
डीलरशिप से लें जानकारी
टाटा मोटर्स अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Altroz (अल्ट्रॉज) पर कोई ऑफर नहीं दे रही है है। बता दें कि टाटा मोटर्स के इन मॉडल्स पर दिया जा रहा यह ऑफर शहर, डीलरशिप, कार के वेरिएंट और रंग के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। जून में टाटा की किस कार पर सबसे ज्यादा छूट मिल सकती है, इसकी जानकारी के लिए आपको कंपनी की डीलरशिप पर संपर्क करना चाहिए। यहां दी गई कारों की कीमत दिल्ली में एक्स शोरूम की हैं।