फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटिल एरोन फिंच की जगह इस कंगारू बल्लेबाज को मिलेगा मौका 

Fri, 15 Sep 2017 12:45 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
एरॉन फिंच और डेविड वार्नर
विज्ञापन
पिंडली की चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बैट्समैन एरोन फिंच पूरी तरह फिट नहीं है। उनके चोटिल होने की वजह से टीम ऑस्ट्रेलिया में पीटर हैंड्सकांब को शामिल किया गया है। रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वन डे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाना है। हैंड्सकांब को फिंच के कवर के रूप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


मैच शुरू होने तक फिंच फिट नहीं रहे तो उनकी जगह हैंड्सकांब टीम में शामिल हो सकते हैं। चेन्‍न्‍ई में ट्रेनिंग के दौरान फिंच को चोट लगी थी। फिंच के पूरी सीरीज से बाहर होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। टीम के फिजियो एलेक्स काउंटूरिस ने कहा कि चेन्नई में फिंच का स्केन किया गया है। हमें भरोसा है कि यह चोट गंभीर नहीं है। इसके बाद भी फिंच के शुरू के कुछ मैच में अनफिट रहने की आशंका है। फिंच हालांकि टीम के साथ रहेंगे। सीरीज के दौरान फिट होने के बाद वह मैच खेल भी सकते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें