फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल जारी, PCB ने ग्लोबल T20 लीग के लिए खिलाड़ियों को एनओसी देने से इनकार किया

Sat, 20 Jul 2024 12:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पीसीबी ने एक और सख्त कदम उठाया है। बोर्ड ने सीनियर खिलाड़ियों बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद रिजवान का ग्लोबल टी20 लीग खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिये अनुरोध खारिज कर दिया।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी (दाएं) ने पाकिस्तान टीम पर बयान दिया - फोटो : PCB/ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम वनडे विश्व कप 2023 के बाद टी20 विश्व कप 2024 से भी ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई। इसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल जारी है। पाकिस्तान क्रिकेट के हवाले से तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। ऐसी भी खबरें सामने आई थीं कि पीसीबी बाबर आजम के बतौर कप्तान मानसिकता से नाखुश है। हालांकि, उन्हें कप्तानी से हटाया जाएगा या नहीं, इसको लेकर पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पीसीबी ने उठाया सख्त कदम

बाबर आजम और गैरी कर्स्टन - फोटो : PCB
वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के कोच गैरी कर्स्टन ने भी टीम में एकता नहीं होने का आरोप लगाया था। इसके बाद पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने टीम में 'सर्जरी' करने की बात कही थी। साथ ही नए कोच कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी (टेस्ट कोच) को टीम में बदलाव करने की पूरी इजाजत दी थी। अब पीसीबी ने एक और सख्त कदम उठाया है। बोर्ड ने सीनियर खिलाड़ियों बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद रिजवान का ग्लोबल टी20 लीग खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिये अनुरोध खारिज कर दिया।

बाबर-रिजवान ने मांगा था एनओसी

बाबर, रिजवान और शाहीन - फोटो : ICC/PCB
बोर्ड ने एक बयान में कहा, 'पीसीबी को बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी से वैश्विक टी20 लीग खेलने के लिये एनओसी का अनुरोध मिला था। अगस्त 2024 से मार्च 2025 तक पाकिस्तान के व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर को देखते हुए और तीनों खिलाड़ियों तथा राष्ट्रीय चयन समिति से मशविरे के बाद उनका अनुरोध खारिज करने का फैसला किया गया है। इस अवधि में पाकिस्तान को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नौ मैच और अगले साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है।'

पीसीबी ने कहा- हमें तीनों की जरूरत

पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB Twitter
कनाडा में ग्लोबल टी20 लीग 25 जुलाई से 11 अगस्त के बीच होगी। बयान में कहा गया, 'ये तीनों खिलाड़ी सभी प्रारूपों में खेलते हैं और पाकिस्तान को आने वाले आठ महीने में नौ टेस्ट, 14 वनडे और नौ टी20 में उनकी जरूरत पड़ेगी।' अब पीसीबी के इस फैसला का क्या असर पड़ेगा ये तो वक्त ही बताएगा। पाकिस्तान खिलाड़ी एनओसी की शर्तों को मानने के लिए तैयार नहीं थे और इसी वजह से वनडे विश्व कप 2023 से पहले उन्होंने पीसीबी के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने से इनकार किया था। पाकिस्तानी खिलाड़ी चाहते थे कि उन्हें समय-समय पर दुनियभर की टी20 लीग खेलने की अनुमति मिले, जबकि पीसीबी ऐसा नहीं चाहता था। काफी विवाद के बाद हालांकि, दोनों पक्ष एकमत हुए थे। अब पीसीबी के एनओसी रद्द करने से भी खिलाड़ी नाराज हो सकते हैं। 
विज्ञापन

नसीम शाह को भी नहीं मिली एनओसी

मोहम्मद आमिर - फोटो : ICC/T20 World Cup
पीसीबी ने कहा- 'बोर्ड की कार्यभार प्रबंधन नीति के अनुरूप यह पाकिस्तान क्रिकेट और खिलाड़ियों के सर्वोत्तम हित में है कि वे कनाडा में आगामी लीग को छोड़ दें ताकि वे सीजन के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ मानसिक और शारीरिक स्थिति में रहें, जो बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ शुरू होगी।' बोर्ड ने इसी आधार पर नसीम शाह को द हंड्रेड के लिए अनुमति देने से भी इनकार कर दिया था, लेकिन पीसीबी ने आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद आमिर और मोहम्मद नवाज के लिए एनओसी को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें