फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCB: टी20 विश्व कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भी नहीं होगा पाकिस्तान टीम में बदलाव? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Wed, 03 Jul 2024 08:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शनिवार को पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन और सीनियर टीम के मैनेजर वहाब रियाज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम - फोटो : ICC/PCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2024 में शर्मनाक प्रदर्शन के बावजूद पाकिस्तान की टीम में बदलाव की संभावना कम है। शनिवार को पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन और सीनियर टीम के मैनेजर वहाब रियाज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर चर्चा होगी। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि केवल दिखावटी बदलाव किए जाएंगे और खिलाड़ियों का वही समूह खेलता रहेगा।
विज्ञापन


सीनियर खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच हो सकता है टकराव!
पीसीबी से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि वरिष्ठ खिलाड़ियों से टकराव के चलते बोर्ड टीम में बदलाव करने से कतरा रहा है। सूत्र ने कहा, "कर्स्टन और रियाज की रिपोर्ट गवर्निंग बोर्ड और चेयरमैन नकवी को अगला कदम तय करने में मदद करेगी, लेकिन सभी संकेत यही हैं कि नकवी वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ टकराव नहीं चाहते हैं और उन्हें टीम में बड़े बदलाव न करने की सलाह भी दी गई है।"

पाकिस्तानी टीम में बड़े बदलाव होंगे या नहीं?
यह पूछे जाने पर कि क्या टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम को व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में बरकरार रखा जाएगा, एक अन्य सूत्र ने कहा कि कुछ पूर्व टेस्ट कप्तानों सहित एक समूह है जो बाबर की जगह शाहीन अफरीदी को कप्तान के तौर पर देखना चाहता है, लेकिन अगर बदलाव होते हैं तो कप्तानी के लिए प्रमुख उम्मीदवार शान मसूद और मोहम्मद रिजवान होंगे। उन्होंने कहा, "आप कॉस्मेटिक बदलाव देख सकते हैं, जैसे चयन समिति में बदलाव, और क्षति नियंत्रण में मदद करने के लिए घरेलू क्रिकेट को पुनर्गठित करने की वही पुरानी कहानी। लेकिन वरिष्ठ खिलाड़ी मजबूत बने हुए हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें