तीन वनडे मैचों की सीरीज थी प्रस्तावित
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को बीच तीन एकदिवसीय मैच की सीरीज खेली जानी थी। जिसका पहला मैच 17 सितंबर को, दूसरा मैच 19 सिंतबर को और तीसरा एकदिवसीय मैच 21 सितंबर को रावलपिंडी में ही प्रस्तावित था। एकदिवसीय सीरीज के बाद दोने देशों के दरम्यान तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज भी खेली जानी थी। इस सीरीज के तीनों मैच लाहौरे के गद्दाफी स्टेडियम में प्रस्तावित थे। लेकिन दौरा रद्द होने के साथ ही इन मैचों को खेले जाने की संभावना भी समाप्त हो गई।
18 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर आई थी न्यूजीलैंड की टीम
न्यूजीलैंड की टीम लंबे अंतराल के बाद पाकिस्तान क्रिकेट सीरीज खेलने आई थी। कीवी टीम ने आखिरी बार न्यूजीलैंड का दौरा साल 2003-04 में किया था। इस तरह न्यूजीलैंड करीब 18 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ उसकी सरजमीं पर श्रृंखला खेलने आया था। तब उस सीरीज में पाकिस्तान ने कीवी टीम को 5-0 से हराया था।
गुस्से से लाल हुए अख्तर
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने न्यूजीलैंड क्रिकेट पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान क्रिकेट को मार दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि क्राइस्टचर्च हमले में नौ पाकिस्तानी मारे गए थे। उस समय पाकिस्तान न्यूजीलैंड के साथ मजबूती से खड़ा था। कोरोना काल में भी पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड का दौरा किया।
पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने इस फैसले को बताया निराशाजनक
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष रमीज राजा ने ट्वीट कर कहा न्यूजीलैंड के फैसले को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा, 'मुझे अपने खिलाड़ियों और फैंस लिए बहुत खेद है। एक सुरक्षा अलर्ट पर एकतरफा रुख अपनाकर दौरे को रद्द करना बहुत निराशाजनक है। खासकर जब इसे साझा नहीं किया जाता है !! न्यूजीलैंड किस दुनिया में रह रहा है?? आईसीसी में न्यूजीलैंड हमसे सुनेगा।'
पाकिस्तान क्रिकेट के लिए यह शर्म की बात
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा, पाकिस्तान क्रिकेट के लिए यह शर्म की बात है। मैच से ठीक पहले दौरे को रद्द करना वाकई खेल को आर्थिक रूप से बहुत नुकसान पहुंचाएंगे। उम्मीद है कि पाकिस्तान में फिर से क्रिकेट खेलने की अनुमति देने के लिए सुरक्षा मुद्दे को हल कर लिया जाएगा.. !!
बाबर आजम ने जताई निराशा
पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने भी न्यूजीलैंड के फैसले पर निराशा जताई। उन्होंने ट्वीट किया, 'सीरीज के अचानक स्थगित होने से बेहद निराश हूं। ये लाखों पाकिस्तान क्रिकेट प्रशंसकों की मुस्कान वापस ला सकता था। मुझे अपनी सुरक्षा एजेंसियों की क्षमताओं और विश्वसनीयता पर पूरा भरोसा है। वे हमारे गौरव हैं और हमेशा रहेंगे! पाकिस्तान जिंदाबाद!'
आपके फैसले का असर क्या होगा, पता है- अफरीदी
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भी नाराजगी जताते हुए लिखा, 'एक झूठी धमकी पर आपने तमाम आश्वासन के बावजूद दौरा रद्द कर दिया। आपके फैसले का असर क्या होगा, क्या आपको इसका अनुमान है?'