फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक क्रिकेट सीरीज पर फिर अड़ंगा, इस बार पाक ने दिया झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दीवाने हैं तो यह खबर आपको झटका दे सकती है। क्योंकि जहां एक तरफ लंबे समय से खटाई में पड़ी भारत-पाक बहुप्रतिक्षित क्रिकेट सीरीज के होने की संभावना लग रही है। मामला अब और उलझता जा रहा है।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अड़ंगे के बाद अब पाक क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने तेवर बदल दिए है। सोमवार को पीसीबी ने कड़े तेवर अख्तियार करते हुए भारत में क्रिकेट सीरीज खेलने पर सीधा इंकार कर दिया।

पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा कि बीसीसीआई को हमने यूएई में क्रिकेट सीरीज खेलने की बात कही थी लेकिन वे (बीसीसीआई) सिर्फ भारत में क्रिकेट सीरीज कराने पर सहमत है। यह किसी भी सूरत में संभव नहीं।
विज्ञापन

भारत में न खेलने की वजह बताई पीसीबी ने

पाक क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान के मुताबिक, पिछले सप्ताह बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने पाक के ‌साथ क्रिकेट सीरीज पर हामी भर दी थी लेकिन वह यह टूर्नामेंट भारत में ही कराना चाहते हैं।

लेकिन उन्होंने कहा, दिसंबर माह में भारत में क्रिकेट सीरीज भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर संभव नहीं है। इसके अलावा भारत में क्रिकेट सीरीज के लिए सरकार की अनुमति की जरूरत भी पड़ेगी।

शहरयार खान आगे कहते हैं कि क्रिकेट सीरीज के लिए स्‍थान यूएआई प्रस्ता‌वित हैं। आईपीएल से लेकर कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज यूएई में हुए हैं। लिहाजा बीसीसीआई किस आधार पर यूएई में क्रिकेट सीरीज कराने पर सहमत नहीं है?

ऐसी स्थिति में भारत के खिलाफ क्रिकेट सीरीज संभव नहीं है। पाक का कहना है कि वह भारत के साथ क्रिकेट सीरीज तभी कर सकती है जब मैच यूएई में हों न कि भारत में।
विज्ञापन

अगर बनी बात तो हो सकते हैं 2 टेस्ट और 5 वनडे

क्रिकेट के मैदान पर कट्टर प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाली भारत और पाकिस्तान के टीमों के बीच आखिरी बार भिडंत इस साल फरवरी में वर्ल्ड कप में हुई थी जिसमें टीम इंडिया को जीत मिली थी।

बीसीसीआई प्रमुख शशांक मनोहर ने इस बात के संकेत दिए थे कि बोर्ड अगले महीने दिसंबर में भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज कराने को लेकर उत्सुक है। हालांकि इस दौरे के लिए भारत सरकार से अनुमति मिलना जरूरी है। और सरकार इस बात पर फैसला जल्द कर सकती है। बीसीसीआई दोनों के बीच 2 टेस्ट और 5 वनडे मौचों की सीरीज कराने का प्रस्ताव रख सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें