फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCB: पाकिस्तान क्रिकेट की खराब हालत पर गंभीर पीसीबी, मोहसिन नकवी ने बुलाई अहम बैठक, बड़े बदलाव की तैयारी

Sun, 13 Oct 2024 03:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीसीबी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के प्रदर्शन और फिटनेस पर रविवार को चर्चा की। इस बैठक में संबंधित अधिकारियों को आगामी मैचों के लिए बेहतर पिच बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने रविवार को चयन समिति और चैंपियंस कप के मेंटरों के साथ आपातकालीन बैठक की। यह बैठक इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की हार के ठीक बाद हुई है।
विज्ञापन

बैठक में हुई खिलाड़ियों की फिटनेस पर चर्चा
पीसीबी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के प्रदर्शन और फिटनेस पर रविवार को चर्चा की। इस बैठक में संबंधित अधिकारियों को आगामी मैचों के लिए बेहतर पिच बनाने के निर्देश दिए। बता दें कि, पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को पारी और 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरान मेहमान टीम ने टेस्ट इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर तैयार किया। उन्होंने 823 रन बनाए।

बोर्ड ने दी अहम जानकारी
पीसीबी की तरफ से रविवार को ट्वीट किया गया। इसमें लिखा- मोहसिन नकवी ने चयन समिति और मेंटर्स की एक विशेष संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की। चयन समिति और मेंटर्स की बैठक 2 घंटे तक जारी रही। पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पहले मेंटर्स के साथ एक अलग बैठक की और फिर चयन समिति के सदस्यों और मेंटर्स के साथ एक संयुक्त बैठक की। लंबी बैठक में टीम के हालिया प्रदर्शन और फिटनेस की विस्तार से समीक्षा की गई।

बोर्ड ने लिया अहम फैसला
इसमें आगे कहा गया- पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी और मेंटर्स ने मौजूदा सीरीज के अंत तक नए खिलाड़ियों के प्रदर्शन के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी करने पर सहमति व्यक्त की। बैठक में मौजूदा सीरीज के अंत तक खिलाड़ियों की फिटनेस प्रक्रिया को पूरा करने का भी फैसला किया गया।
विज्ञापन

शोएब अख्तर ने लगाई बोर्ड को लताड़
इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने देश की क्रिकेट व्यवस्था में गड़बड़ी के लिए पीसीबी की आलोचना की थी। शोएब अख्तर का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ हार पर अफसोस जताया था। पाकिस्तान 2022 से घर पर जीत दर्ज नहीं कर पाया है। अख्तर ने कहा- दशकों से मैंने गिरावट देखी है। स्थिति निराशाजनक है। हारना ठीक है, लेकिन खेल करीबी होना चाहिए। हालांकि, हमने पिछले दो दिनों में जो देखा उन्होंने पूरी तरह से उम्मीद छोड़ दी। इससे पता चलता है कि हम काफी अच्छे नहीं हैं। इंग्लैंड ने 800+ रन बनाए और बांग्लादेश ने भी आपको हराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें