फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCB: बाबर आजम का समर्थन वाली पोस्ट पर घिरे फखर जमां, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जताई नाराजगी

Sun, 13 Oct 2024 08:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

फखर ने विराट कोहली का उदाहरण लिया और प्रशंसकों को याद दिलाया कि भारत ने तीन साल की अवधि में विराट कोहली को नहीं छोड़ा था जब वह खराब फॉर्म से गुजर रहे थे।
विज्ञापन
पीसीबी - फोटो : pcb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टेस्ट टीम से बाबर आजम को बाहर करने के चयन पैनल के फैसले पर सवाल उठाने वाले फखर जमां के ट्वीट पर नाराजगी व्यक्त की है। चयन पैनल ने मुल्तान और रावलपिंडी में इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए दो टेस्ट के लिए टीम की घोषणा करते समय पूर्व कप्तान बाबर आजम को बाहर कर दिया। जमां ने एक्स पर इस फैसले पर सवाल उठाए जिससे पीसीबी की नाराजगी बढ़ गई। 
विज्ञापन

पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, 'बोर्ड के शीर्ष अधिकारी फखर के ट्वीट से खुश नहीं हैं और इस बारे में उनसे बात की जा रही है।' फखर ने विराट कोहली का उदाहरण लिया और प्रशंसकों को याद दिलाया कि भारत ने तीन साल की अवधि में विराट कोहली को नहीं छोड़ा था जब वह खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। 

फखर ने क्या लिखा था?
फखर ने एक्स पर लिखा, बाबर आजम को बाहर करने के बारे में सुझाव सुनना चिंताजनक है। भारत ने 2020 और 2023 के बीच अपने कठिन दौर के दौरान विराट कोहली को बाहर नहीं रखा, जब उनका औसत क्रमशः 19.33, 28.21 और 26.50 था। अगर हम अपने प्रमुख बल्लेबाज को, जो पाकिस्तान का अब तक का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है, दरकिनार करने पर विचार कर रहे हैं, तो इससे पूरी टीम में गहरा नकारात्मक संदेश जा सकता है। पैनिक बटन दबाने से बचने का अभी भी समय है, हमें अपने प्रमुख खिलाड़ियों को कमजोर करने के बजाय उनकी सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं बाबर
बाबर आजम न केवल टेस्ट में बल्कि वनडे और टी20 में भी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। बाबर टेस्ट क्रिकेट में अपनी पिछली 18 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं बना सके हैं और टी20 विश्व कप 2024 में भी उनका प्रदर्शन खराब रहा था। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में बाबर प्रभाव नहीं छोड़ सके थे और सस्ते में आउट हो गए थे। मुल्तान में सपाट पिच पर भी बाबर बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें