फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Cricket: बाबर आजम की टीम की होने वाली है चांदी, पीसीबी करेगा रिकॉर्ड इंक्रीमेंट! जानें संभावित सैलरी

Sat, 05 Aug 2023 04:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

सैलरी के अलावा पीसीबी ने वैश्विक टी20 लीगों में अपने खिलाड़ियों की भागीदारी पर भी बड़ा फैसला लिया है। अब ए-श्रेणी के खिलाड़ियों को एक फ्रेंचाइजी लीग में शामिल होने की अनुमति होगी। वहीं, बी और सी-श्रेणी के खिलाड़ी क्रमशः दो और तीन लीग में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
रिजवान और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टीम के खिलाड़ियों की सैलरी को बढ़ाने का फैसला किया है। नए केंद्रीय अनुबंधों में खिलाड़ियों की सैलरी में ऐतिहासिक वृद्धि होगी। पीसीबी के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ ने खुलासा किया कि बोर्ड का इरादा खिलाड़ियों की प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण को पहचानना है। हाल ही में पीसीबी के अध्यक्ष का पद संभालने वाले अशरफ का मानना है कि बोर्ड क्रिकेटरों और उनके प्रयासों से चलता है।
विज्ञापन


क्रिकेट पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी सहित सभी प्रारूप के खिलाड़ियों को मासिक रिटेनरशिप शुल्क के रूप में 4.5 मिलियन पीकेआर (लगभग 13.22 लाख रुपये) की पेशकश की गई है। जहां तक पिछले केंद्रीय अनुबंधों का सवाल है, टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों को प्रति माह 1.1 मिलियन पीकेआर (लगभग 3.2 लाख रुपये) मिलते थे। वहीं, सीमित ओवरों वाले खिलाड़ियों को 0.95 मिलियन पीकेआर (लगभग 2.8 लाख रुपये) मिलते थे।

बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 लीग में खेलने को लेकर बने नए नियम
सैलरी के अलावा पीसीबी ने वैश्विक टी20 लीगों में अपने खिलाड़ियों की भागीदारी पर भी बड़ा फैसला लिया है। अब ए-श्रेणी के खिलाड़ियों को एक फ्रेंचाइजी लीग में शामिल होने की अनुमति होगी। वहीं, बी और सी-श्रेणी के खिलाड़ी क्रमशः दो और तीन लीग में भाग ले सकते हैं। इस ऐतिहासिक कदम का उद्देश्य खिलाड़ियों को वित्तीय स्थिरता प्रदान करना और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, विशेषकर टेस्ट क्रिकेट में उनका उत्साह और जुड़ाव बनाए रखना है।
विज्ञापन

मिसबाह उल हक - फोटो : सोशल मीडिया
मिस्बाह ने किया खिलाड़ियों से संपर्क
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक इस मुद्दे पर खिलाड़ियों के संपर्क में हैं और प्रतिक्रिया सकारात्मक रही है। मिस्बाह पीसीबी की तकनीकी समिति के प्रमुख हैं। पाकिस्तान की टीम की जहां तक बात है तो वह एशिया कप से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 22 अगस्त से शुरू होने वाली घरेलू वनडे सीरीज में नजर आएगी। इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच तीन मैच खेले जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें