पाकिस्तान ने आईसीसी को लिखा था पत्र
हाल ही में ईएसपीएन क्रिकइनफो की रिपोर्ट में बताया गया था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी को ईमेल लिखकर कहा था कि वह बांग्लादेश की मांग का समर्थन करता है, जिसमें भारत में मैच खेलने पर सुरक्षा और राजनीतिक स्थिति को लेकर चिंता जताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह ईमेल मंगलवार को भेजा गया, यानी ठीक एक दिन पहले जब आईसीसी इस मुद्दे पर अंतिम फैसला लेने वाली थी। पीसीबी ने आईसीसी बोर्ड के अन्य सदस्यों को भी ईमेल की कॉपी भेजी। पीसीबी ने साथ ही बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी करने की पेशकश भी की।
ये भी पढ़ें: खेल पर हावी सियासत: किस तरह IPL से शुरू हुआ विवाद विश्व कप तक पहुंचा, बांग्लादेश मामले पर अब तक क्या-क्या हुआ?