'क्रिकेट प्रेम' का हवाला देते नजर आए नजरुल
वीडियो में आसिफ नजरुल बांग्लादेश प्रीमियर लीग मैच में उपस्थित नजर आ रहे हैं। यह वीडियो शुक्रवार को हुए बीपीएल फाइनल का बताया जा रहा है। उन्होंने ने बताया कि बांग्लादेश क्रिकेट को लेकर कितना जुनूनी देश है। पीछे भरे हुए स्टेडियम की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, 'बांग्लादेशी लोग क्रिकेट से प्यार करते हैं, और दर्शकों की भारी मौजूदगी इसका प्रमाण है।' उन्होंने आगे दावा किया कि टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की आशंका ने देश भर में चिंता बढ़ाई है।
उनका यह बयान उस समय आया जब उनकी सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि आईसीसी के साथ विवाद में खिलाड़ियों की राय तक नहीं पूछी गई। बांग्लादेश सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में मैच खेलने पर आपत्ति जताई थी। हालांकि, खिलाड़ी भारत में खेलने को लेकर राजी थे, लेकिन मीटिंग में उनसे राय न लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने नहीं खेलने का अपना फैसला सुनाया था। इसकी भी खूब आलोचना हुई थी।